हिन्दू महासभा ने फूंका विलावल भुट्टो का पुतला

Uncategorized

hindu mhaa sbhaफर्रुखाबाद: विलावल अली के बयान से आक्रोशित हिन्दू महासभा ने चौक पर उनका पुतला फूंक कर नारेबाजी की| जिसमे पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये|
हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम के नेतृत्व में एकत्रित हुए संगठन के पदाधिकारियों ने विलाबल अली भुट्टो के बयान पर तीखी आलोचना की| जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम ने कहा की पकिस्तान एवं विलावल अभी तक कश्मीर में आयी बाढ़ के पीडितो को कोई मदद नही की| और अब अपना अधिकार जता रहे है| यह लोग लुटेरे थे और लुटेरी मानसिकता कभी खत्म नही होगी|
विलावल भुट्टो के वयान से आक्रोशित संगठन ने चौक पर उनका पुतला जला दिया|
युवा जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, मानू वर्मा, राजेश मिश्रा पिंकी, राजू, सुमित चौधरी आदि मौजूद रहे|