पालिका अध्यक्ष को छात्रों की जान की परवाह नहीं, कभी भी गिर सकता है एमआईसी का भवन

Uncategorized

mic2फर्रुखाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष को म्युनिसिपल इंटर कालेज फतेहगढ़ में पढने वाले छात्रों की जान की परवाह नहीं है| भवन के कई कक्ष इस कदर छतिग्रस्त हो चुके हैं कि पूरी तरह से गिरने की कगार पर पहुँच गए हैं| स्कूल चलते समय ऐसी कोई अप्रिय घटना हुई तो क्या हालत हो सकती है? जिसे सोचने भर से ही रूह काँप जाती है| स्कूल को इस हाल में पहुँचाने के लिए यहाँ की नगर पालिका दोषी है|

micम्युनिसिपल इंटर कालेज फतेहगढ़ का संचालन नगर पालिका परिषद् फर्रुखाबाद की और से किया जाता है| जिसके प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी पालिका अध्यक्ष के हाथों में रहती है| लेकिन यह इस स्कूल का दुर्भाग्य ही है कि आजतक किसी भी पालिका अध्यक्ष ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया| लिहाजा स्कूल का पूरा मुख्य भवन चटक गया है| दरारें भी इतनी चौड़ी पड़ी हैं कि जिनको देखने से भी डर लगता है| इस स्कूल में 1000 के करीब छात्र पढ़ते हैं, जिनकी जान को भारी खतरा है| सैकड़ों वर्षों से इस भवन की मरम्मत तक नहीं हुई है| स्कूल के प्रधानाचार्य पिछले कई वर्षों से पालिका अध्यक्ष से भवन की मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| हाल में ही स्कूल के प्रधानाचार्य का पद संभालने वाले गिरिजा शंकर ने भी पालिका अध्यक्ष को एक पत्र देकर भवन के मरम्मत करवाए जाने की मांग उठाई है|

कई लाख है बिजली की देनदारी
कई वर्षों से एमआइसी के बिजली बिलों का भुगतान नहीं हुआ है| अब यह देनदारी अब लाखों में पहुँच गई है| बिजली विभाग के अफसरों ने स्कूल को कनेक्शन काटने की भी चेतावनी जारी कर दी है| स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया की भवन के अन्दर बनी मस्जिद का बिजली कनेक्शन भी इसी में शामिल है| उन्होंने पालिका अध्यक्ष से बिजली के वकाया भुगतान को भी जमा करवाने की मांग की है|

प्रयोगशाला में नहीं है कोई सामान
म्युनिसिपल इंटर कालेज की विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थिति भी बेहद ख़राब है| विज्ञानं वर्ग के छात्रों के प्रयोगात्मक अध्ययन के लिए आवश्यक उपकरण तक नहीं हैं| संसाधनों के आभाव में छात्रों का प्रयोगात्मक कार्य नहीं हो पा रहा है|