शहर को जोड़ने वाले फोरलेन में बजट का रोड़ा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: छिबरामऊ से लेकर जनपद मुख्यालय तक बनने वाली फोरलेन रोड में बजट का रोड़ा अटक गया है| गौरतलब है कि 73.74 करोड़ रुपये की लगत से जनपद मुख्यालय को फोरलेन रोड से जोड़ा जाना है| फोरलेन रोड मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में शुमार है| लेकिन बजट के आभाव में इसकी प्रगति बहुत धीमी है| स्वास्थ्य सचिव की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि फोरलेन रोड के लिए 15 करोड़ की धनराशी प्राप्त हुई थी| जिसमे 13 करोड़ खर्च किये जा चुके हैं| जिसको मार्ग खोलने व अतिक्रमण हटाने पर खर्च किया गया है| साथ ही छिबरामऊ की ओर से निर्माण शुरू हो चुका है| अवशेष बजट 58.74 मिलते ही कार्य तेजी के साथ होना शुरू हो जायेगा| स्वास्थ्य सचिव ने शासन को बजट की डिमांड भेजने के निर्देश दिये साथ ही कार्यदायी संस्था से काम लेने को कहा| डीएम एन के एस चौहान ने जनपद मुख्यालय की ओर से भी निर्माण शुरू करवाने का आदेश दिया|