जानें! कहां चढ़ेगा गणपति को 5 हजार Kg का लड्डू

Uncategorized

ganpati_29814हैदराबाद:गणेश चतुर्थी के मौके पर हैदराबाद में भी भारी उत्साह है। लोग इस त्योहार को धूम-धाम से मनाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इको फ्रेंडली अंदाज में, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए हैदराबाद में लोग मिट्टी से बने गणेश की स्थापना करने पर जोर दे रहे हैं। वहीं हैदराबाद में सबसे बड़ा अकर्षण का केंद्र बनी है 60 फुट ऊंची गणेश जी की प्रतिमा। गणेश जी की ये प्रतिमा देश की सबसे ऊंची गणेश मूर्ति है।
60 फीट ऊंचे गणपति बप्पा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। खैरताबाद गणेश उत्सव कमेटी द्वारा बनाई गई ये मूर्ती देश में सबसे ऊंची गणेश मूर्ति बताई जा रही है। इस प्रतिमा को 3 महीनों में करीब 200 कारीगरों ने मिलकर बनाया है।
गणपति को चढ़ेगा 5 हजार किलो का लड्डू
पूजा के बाद गणपति को 5 हजार किलो का लड्डू चढ़ाया जाएगा। इस लड्डू को बनाने में करीब 1 हजार किलो घी और 2 हजार किलो चीनी का इस्तेमाल किया गया है।
इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियां
बाजारों में भी गणेश मूर्तियों की धूम है। अलग-अलग आकार और रंगों की ये मूर्तियां तालाब की मिट्टी से बनाई गई हैं। इको-फ्रेंडली ये मूर्तियां पानी में आसानी से घुल सकती है। इन मूर्तियों को रंगने के लिए खतरनाक केमिकल वाले रंगों की जगह फूलों से बने प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है।10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए जगह-जगह विशेष पंडाल बनाए गए है। त्योहार में कोई अनहोनी ना हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।