ब्रेकिंग न्यूज: किन्नरों के घर लाखो की डकैती, कई को किया घायल

Uncategorized

kinnar luut pinkiफर्रुखाबाद:(शमशाबाद) बीती रात हथियारों से लैस बदमाशो ने किन्नर पिंकी हाजी के घर धावा बोल कर लाखो के माल जेबर को लूट कर पुलिस के मुंह पर कालिख पोत दी| बदमाशो ने बेख़ौफ़ होकर घर में घुस कर पहले कई कर्मचारियों को बंधक बनाया और बाद में लाखो के जेबरात व नकदी लूट ली और फरार हो गये| बदमाशो ने तकरीवन एक घंटे तक जमकर अपना कहर किन्नरों पर ढाया है|
pinki kinnar luutथाना क्षेत्र के मोहल्ला बाजार मण्डी निवासी पिंकी हाजी का मकान है| पिंकी इन दिनों जयपुर में गयी हुई है| उनके चेले गुड्डी किन्नर, करीना किन्नर, फूलन किन्नर के अलावा कर्मचारी मुनया अब्बा व भूरे खां पुत्र अफसर गर्मी होने के कारण छत पर लेते थे| बीती रात तकरीवन 2 बजे एक दर्जन शस्त्र धारी बदमाश मकान के घुस आये और छत पर सो रहे सभी को अपने कब्जे में कर लिया| भूरे साहा ने जब इनका विरोध किया तो बदमाशो ने लाठी डंडो से मारपीट शुरू कर दी| मारपीट में भूरे का उल्टा हाथ टूट गया व मुंह की हड्डी भी फ्रेक्चर हो गयी|
वही बदमाशो ने मुनैया अब्बा को कुर्सी से बांध दिया और धमकाते हुए सभी ताले आदि तोड़ डाले कुल मिलाकर हाजी पिंकी व उनके चेलो का लाखो रूपये का जेवर व नकदी लूट ली और फरार हो गये| जानकारी होंने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर जांच पड़ताल की |
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
किन्नर करीना ने बताया की तकरीवन एक दर्जन बदमाश आये थे उनके हांथो में लाठी डंडे व हथियार थे| जिससे किसी ने भी कुछ बोलने की हिम्मत नही उठा पायी| पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरु कर दी|