ब्रेकिंग न्यूज: कुंए के अन्दर बोरे में बंद मिली लाश

Uncategorized

htyaa kmallganjफर्रुखाबाद: कुंए से बदबू आते देख ग्रामीणों ने जब झांक कर देखा तो पता चला की कोई बोरा कुंए में पड़ा है| जानकारी करने पर उसमे लाश नजर आयी| सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कुंए से निकलवाया और बोरा खोल कर देखा तो पता चला की बोर में एक युवक की लाश है| मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पंहुच कर जाँच पड़ताल की| शव की शिनाख्त अभी नही हो पायी है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पिथुपुर मेहदिया के निकट सुरजीत सिंह के ट्यूवबेल के कुंए में ग्रामीणों को लाश मिलने की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना पर पंहुचे थानेदार यतेन्द्र कुमार सिंह दरोगा कृष्ण बिहारी तिवारी व रणवीर सिंह ने लाश को कुंए से बाहर निकलवाया| लाश एकबोरे में बंद थी| जिसको बाहर निकाला गया| वह बुरी तरह सड़ गयी थी| लाश के मुंह में कपड़ा ठूसा गया था हाथ व पैर पीछे की तरफ बंधे हुए थे| उसके जेब में मिली पर्स की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स में 20 रूपये निकले| गले में फंदा पड़ा था| पेट में किसी धारदार चीज से काटे जाने के निशान थे|
बुरी तरह सड़ चुकी लाश को देख कर लग रहा था की उसकी मौत तकरीवन 15 दिन पूर्व हुई है| घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राम भुवन चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर कालूराम दोहरे भी पंहुच गये| लेकिन शिनाख्त नही हो सकी| लाश को देखने वालो का ताँता लगा रहा| शव की जेंब से एक कार्ड मिला जिसमे सौम्या नमकीन भण्डार खानपुर बगिया घटियाघाट लिखा था| पुलिस नमकीन दुकानदार से भी पूछताछ कर सकती है|
एएस पी आरबी चौरसिया ने बताया की शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है| पोस्टमार्टम के बाद पता चल पायेगा का आखिर इसकी हत्या कैसे की गयी|