सौन्दर्य प्रेमी होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

imagesFARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 28 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 28 फरवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। दो और आठ आपस में मिलकर दस होते हैं। इस तरह आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर
* मिर्जा गालिब
* सिकंदर

[bannergarden id=”8″]

राशिफल 28 फरवरी 2013, गुरुवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप अपने परिवार के साथ कही घूमने जा सकते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। आवास संबंधी समस्या रहेगी। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज बारी पार्टी टाइम की, थोडा सोशल होने की, आज आपको नए अवसर भी मिल सकता है. आपका लकी ब्राउंन और लकी नंबर 13 है. व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक ध्यान दें। कार्यों में विलंब होने से चिंता रहेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। क्रोध, आवेश से दूर रहें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

इस महीने आपके स्टार बहुत सारी यात्राए दिखा रहे हैं. आपका लकी रंग गोल्डन लकी नंबर 1 है. आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की प्रगति होगी। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आप देखेगे अचानक सोशल गतिविधियां बढ़ रही है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 11 है. व्यापार में प्रगति के योग हैं। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपको बाहरी चीजे लुभा नहीं पाएगी, आज आप ज्यादा अध्यामिक चीजों पर ज्यादा केंद्रित रहेंगे. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 7 है. आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक सुख व संतोष रहेगा। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। भागदौड़, बाधाओं के बाद कार्य क्षेत्र में सफलता की संभावना है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आपका मूड काफी शांत रहने वाला है इसलिए किसी चीज में आप हिस्सा ले सकते हैं. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 8 है. संतान के कार्यों से कष्ट होगा। विकास की योजनाएं बन सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज ही नहीं पूरे महीने ही लोगों को अपनी आकर्षित कर पाएंगे. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 17 है. परिवार में खुशी के अवसर आएंगे। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज बहुत सारी चीजे सीख सकते हैं, आप सक्रिय रह सकते हैं. आपका लकी रंग डार्क ब्ल्लो और लकी नंबर 9 है. लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का भी सफलता से सामना कर सकेंगे। नौकरों पर अतिविश्वास ठीक नहीं है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अगर आप सिंग्नल तो आसार दिख रहे हैं कि आप किसी बड़े बिजनेस डील कर सकते हैं. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 4 है. मानसिक उद्विग्नता रहेगी। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सतर्कता से कार्य करें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप किसी भी तरह के बहस से दूर रहिए और टीम के साथ मिलकर काम कीजिए. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 10 है. दूसरों के विश्वास में न आएं। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। शत्रुपक्ष से सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप सुंदरता की तरफ काफी आकर्षित रहेंगे. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 5 है. परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। मित्रों से विवाद, लेन-देन से बचें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप अपने के साथ रोमांस कर सकते हैं, आप किसी अवसर को हाथ से जाने मत दीजिए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 19 है. अपनी बुद्धिमत्ता और पैनी अंतर्दृष्टि के कारण आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।