मामूली विवाद में चचेरी बहन को किया मरणासन्न

Uncategorized

juliफर्रुखाबाद:(कमालगंज) शराब पीकर झगड़ा कर रहे भाईयो का विरोध करने पर चचेरी बहन को पिट-पिट कर मरणासन्न कर दिया| पुलिस ने घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नरायण गढिया निवासी जगदिश चन्द्र वर्मा की 17 वर्षीय पुत्री जूली अपने दुसरे मकान पर बकरी बांधने गयी थी| उसी समय जूली के चचेरे भाई धर्मेन्द्र व जूली के भाई शिवकुमार में झगड़ा गो रहा था| दोनों शराब के नशे में बताये गये थे| तभी जूली न इसका विरोध कर दिया और अपने भाई की तरफ से बीच बचाब करने लगी| जूली का आरोप है की इतना करने पर धर्मेन्द्र व उसके अन्य परिजन जूली पर टूट पड़े और उसको जमकर मारपीट कर घायल कर दिया| आरोपियों ने उसकी गर्दन पर लात रख उसे मौत के घाट उतारने तक का प्रयास किया| घटना के बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने घायल को उपचार हेतु कमालगंज स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया| पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है|