अर्द्धनारीश्वर और त्रिशक्तियों का मनमोहक रूप देख श्रद्धालु भाव विभोर

Uncategorized

FARRUKHABAD : नवरात्र पूजन पूरे देश में हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है। जनपद में तो सुबह से ही श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेक कर अपने आपको धन्य कर रहे हैं। जगह जगह शोभायात्रा- देवी जागरण का दौर शुरू हो गया है। शहर की सामाजिक संस्था जय भोलेबाबा कमेटी की तरफ से एक भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर निकाली गयी तो भव्य रथों पर सवार स्वरूपों को देखकर श्रद्धा से भर गये।sheetla devi

प्रातः बढ़पुर स्थित शीतला माता के मंदिर में कमेटी ने हवन पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरे दिन भक्ति गीतों से मंदिर गुंजायमान रहा। शाम तकरीबन साढ़े सात बजे जैसे ही मंदिर के अंदर से सजे धजे स्वरूप बाहर निकल कर आये तो सड़क थम सी गयी। जिसे जहां जगह मिली वह स्वरूपों को निहारने का हर संभव प्रयास करता नजर आया। महिलायें अटारियों पर, दुकानदार दुकानों से, सवारियां वाहनों के अंदर से देवी स्वरूपों को देखकर अपने को धन्य कर रहे थे।jay bholebaba
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
शोभायात्रा में 11 झाकियां निकाली गयीं, जिसमें अर्द्धनारीश्वर और त्रिशक्तियों के स्वरूपों की लोगों ने सराहना की। साथ ही साथ अन्य वैष्णों दरबार, रथ पर सवार कृष्ण अर्जुन, विष्णु लक्ष्मी, शिव परिवार, गणपति, माता दुर्गा की झाकियां सम्मलित की गयीं। झांकी बढ़पुर देवी मंदिर से लालगेट, घुमना, साहबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा, लोहाई रोड, चौक, पक्कापुल होते हुए गुरुगांवदेवी मंदिर पर पहुंची। स्वरूपों का कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री अमन गुप्ता ने आरती उतारकर स्वागत किया। यात्रा में नरेन्द्र सक्सेना, शिव गोपाल वर्मा, धर्मवीर चौहान, राहुल सक्सेना, विनय त्रिवेदी, सोनू शुक्ला, दीपक द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।jay bholebaba1jhanki