एडीएम कार्यलय के लिपिक सोबरन सिंह के पुत्र की जहर खाने से मौत

Uncategorized

jhrफर्रुखाबाद: पत्नी की बेबफायी से परेशान एडीएम कार्यालय में तैनात सामान्य लिपिक सोबरन सिंह जाटव के बड़े पुत्र सोनू ने जहर खा लिया जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गयी| परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है| जंहा उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया| रास्ते में उसकी मौत हो गयी|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजन नगला निवासी नीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ सोनू पुत्र सोबरन सिंह बीते लगभग तीन साल से अलग रह रहा था| सोनू आदर्श जनता इंटर कालेज महलई में चपरासी के पद पर कार्यरत था| उसने पत्नी से विवाद के चलते सल्फास खा लिया| सोनू के पिताकुछ वर्ष पूर्व डीएम कार्यालय में असलाहबाबू के पाद पर भी रहे है|
सोनू की माँ मुन्नी देवी ने बताया की सोनू का प्रेम विवाह नबम्बर 2011 को नगला किसी घिरोर मैनपुरी निवासी मलिखान की पुत्री आरती के साथ हुआ था| शादी के महज दो दिन के बाद ही आरती ने घर ए कलह पैदा कर दी| और सोनू को लेकर अलग नगला राजन में किराये के मकान में रहने लगा था| माँ-बाप व भाई कुटरा कालोनी में रह रहे थे| प्रेम विवाह के बाद भी सोनू व आरती आपस में खुश नही थे| जिसके चलते आरती अपने मायके चली गयी| सूत्र बताते है की आरती केबल जब सोनू को तनख्वाह मिलती है तभी आती है और पैसे लेकर बापस अपने मायके चली जाती है| सोमबार को किसी बात पर पति-पत्नी के बीच में विवाद होने की जानकारी है|
सोमबार को परिजनों को सूचना मिली की सोनू ने बस अड्डे के निकट जहर खा लिया है| जिसके बाद माँ मुन्नीदेवी व अन्य परिजन मौके पर पंहुचे और सोनू को लोहिया अस्पाताल में भर्ती कराया है| जंहा मौके पर मौजूद डॉ धर्मेन्द्र ने उसका उपचार किया लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया| लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी परिजन शव लेकर चले गये|