आग से झुलसी विवाहिता के परिजन अस्पताल में भिड़े

Uncategorized

KUNTI DEVIफर्रुखाबाद: बीते तीन पहले आग से झुलसी विवाहिता को दोवारा लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| भर्ती के दौरान मायके पक्ष के लोगो का ससुराल पक्ष के लोगो से जमकर विवाद हुआ| डाक्टरों के पुलिस बुलाने की धमकी पर दोनों पक्ष बमुश्किल शांत हुए\
नवावगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चंदेला राजा का रामपुर निवासी रविशंकर की पत्नी कुंती बीते 22 जुलाई की रात जल गयी थी जिसे उसके पति ने ही अस्पताल में भर्ती किया था| लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे ब्रह्मदत्त द्विवेदी अस्पताल में भर्ती किया गया था| लेकिन निजी नर्सिंग होम का का खर्च वहन ना कर पाने के कारण घायल की सास रेशमा देवी, जेठ श्यामवीर व उसकी माँ मैनपुरी के मेरापुर छदामी निवासी मुन्नी देवी लेकर लोहिया अस्पताल पुन: पंहुची|
अस्पताल में पहुचते ही दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया| हालत बिगड़ते देख मौके पर मौजूद डाक्टर ने पुलिस बुलाने की धमकी दी तब जाकर परिजन शांत हुए| घायल कुंती का विवाह 11 जुलाई 2013 को हुआ था| उसके कोई बच्चा नही है| घायल का आरोप है की उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है और उसे सास के साथ मिलकर आग के ह्बाले कर दिया था| फिलहाल महिला की हालत चिंताजनक बतायी गयी है|