वित्त एवं लेखाधिकारी के खिलाफ शिक्षक करेगे धरना

Uncategorized

HLLA BOLफर्रुखाबाद: वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा मधु शर्मा की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट माध्यमिक शिक्षक संघ 21 जुलाई को जिला विधालय निरीक्षक के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा|
बीबीगंज स्थित एक इंटर कालेज में हुई बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर ने कहा की धरने की सफलता के लिए ब्लाक स्तरीय कमेटी बनायीं गयी है| जिसमे कायमगंज, फर्रुखाबाद सदर, कमालगंज, नवाबगंज, अमृतपुर व मोहम्दाबाद शामिल है| वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मधु शर्मा को लेकर बीते कई माह से तलवारे खीची चल रही है| जिसके बाद अब संगठन प्रदर्शन पर उतारू हो गया है|
इस दौरान प्रदेश संयोजक राजेश निराला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र नारायण मिश्रा, जितेन्द्र बाबू, रामलडैते यादव आदि मौजूद रहे|