छापे के विरोध में लिंजीगंज के व्यापारीयो ने किया बाजार बंद

Uncategorized

LINJIGANJ 1फर्रुखाबाद: बीते एक दिन पूर्व बुधवार की देर शाम नगर मजिस्ट्रेट ने लिंजीगंज में छापेमारी कर गुड की फैक्ट्री पकड़ी थी| सेम्पुल लेने के बाद गोदाम को सील कर दिया गया| वही एक समाचार पत्र ने बाजार में हो रही मिलावट पर खबर छाप दी जिससे व्यापारी आक्रोशित हो गये| और बाजार बंद कर दिया|
लिंजीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, उपाध्यक्ष आर्य भूषण के नेतृत्व में प्रवेश गुप्ता, रामू, विशनू गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, वैभव गुप्ता, सुनील कुश्वाह, मनमोहन आदि सैकड़ो व्यापारी सड़को पर उतरे आये और नगर मजिस्ट्रेट के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की| व्यापारियों ने मांग की है की जिस तरह से अधिकारियो ने गलत तरीके से दूकान को सील कर दिया है यह उचित नही| जबकि व्यापारी ने किसी तरह की मिलाबट नही की थी| घोषणा करते हुए कमलेश गुप्ता ने कहा है की बाजार तब तक बंद रहेगा जब तक व्यापारी की दुकान को खोला नही जाता है|
वही एक समाचार पत्र ने लिख दिया की नकली गुड, रिफायंड, सरसो तेल एवं मसाले लिंजीगंज में धडल्ले से तैयार किये जाते है। जिन पर ब्रांडेड कम्पिनयो के रेपर लगाये जाते है। ऐसी नकली खाद्य सामग्री जिले के अलावा पड़ोसी जनपदो में बेची जाती है। यह समाचार पड़ते ही व्यापारियो में रोष व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने मांग की है की समाचार पत्र दोवारा से सही खबर छापे जिससे उनका व्यापार खराब ना हो| फिलहाल शुक्रवार को पूरा बाजार बंद रहा|