सड़को पर कीचड़ बन कर भरा लोहिया ग्राम याकूतगंज का विकास

Uncategorized

YAKUTGAJफर्रूखाबाद: समाजवादी प्रदेश सरकार के द्वारा चयनित लोहिया ग्राम याकूतगंज का विकास गले नही उतरा| विकास के नाम पर कीचड़ सड़क व गलियों में भरा है| सफाई कर्मचारी महीनो नालियों की सफाई ना करके हजारो रुपये का वेतन केबल ग्राम प्रधान के घर झाड़ू लगा कर निकाल रहे है| गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने खुद ही नाली की सफाई करना शुरू कर दिया है|
दरअसल याकूतगंज को लोहिया ग्राम में घोषित होने के बाद जनपद में कई बड़े अधिकारियो के दौरे हुए लेकिन उन्हें वही तस्वीर दिखायी गयी जो उन्हें ही दिखाने के लिए बनायी गयी थी| YAKUTGAJ1वर्षो से विकास की राह देख रहे याकूतगंज को तब खुशी हुई जब उसे लोहिया ग्राम में चयन कर लिया गया| लेकिन विकास केबल कागजो में ही हो गया| गालिंया व नालीया पक्की बनाई गयी| लेकिन उनकी देखभाल करने सफाई करने वाला कोई नही है| कीचड़ से बजबजाती नालियों को यह प्रमाण देने की जरुरत नही की देखरेख ना होने पर फिर पूर्व स्थित में आने जा रही है|
नागरिक वीरू राठौर, फाजील, संजीव गुप्ता, ममता चक्रवर्ती ने बताया की सफाई कर्मी महीनों तक झाकने के लिए नही आते है| और आते भी है तो बाइक पर चढ़ कर नालियों को देख कर लौट जाते है| गांव में बनाये गये शौचालय भी भेदभाव से वितरित किये गये है| किसी को तीन तो किसी को को एक भी आबंटन नहीं किया गया है| डीएम भी इस ग्राम में कई दौरे लिए| लेकिन नतीजा जीरो ही रहा|
स्थानीय नागरिको ने आरोप लगाया की ग्राम प्रधान सुधीर कटियार सफाई कर्मियों से अपने घर की सफाई कराते है| जिस कारण वह गाँव की सफाई करने नही आते| नालियों का पानी मुख्य सड़क पर जा रहा है जिससे याकूतगंज चौराहे पर तालाब बन गया है|