हाथो में मेंहदी लगा पूरी रात करती रही साजन का इंतजार

Uncategorized

LADEKI 34फर्रुखाबाद:(कमालगंज) कई महीनों से अपने साजन से मिलने की तमन्ना दिल में पाल रही आरती को उस समय क्या गुजरी होगी जिस समय उसे पता चला की अब उसकी बारात नही आएगी| थक हार कर होने वाली दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है|
दरअसल कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी राधेश्याम ने अपनी पुत्री आरती का विवाह क्षेत्र के ही ग्राम पसई नगला निवासी प्रदीप पुत्र महेश चन्द्र के साथ तय हुआ था| बीते दिन ही बारात आनी थी| राधेश्याम का परिवार वारात के इंतजाम में लगा था और उसकी पुत्री अपने होने वाले पति के दीदार को बेकरार थी| बारात का इंतजार शुरू हुआ| रात के आठ बजे, नौ बजे, बारह बजे धीरे-धीरे पूरी रात आँखों में ही निकल गयी| लेकिन बारात का कही भी पता नही चला चलसुबह युवती के परिजन लडके वालो के घर पंहुचे तो पता चला की वह घर पर भी नही है|
थकहार कर युवती के परिजनों ने थाने में दूल्हा व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है| पुलिस ने जाँच शुरू कर दी|