लकूला में फिर छापा,कई घरो में गर्म-गर्म शराब पकड़ी

Uncategorized

daruफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के आदेश के बाद फिर पुलिस विभाग ने कददू में तीर मारा और लकूला गिहार बस्ती से कई घरो में बन रही शराब पकड़ ली| हालाकि पुलिस के आने से पहले ही दारू बनाने वाले लोग खिसक गये| पुलिस ने भारी मात्रा में दारु बनाने बाले उपकरण व अन्य समान भी पकड लिए है|
जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह लोहिया अस्पताल में फ़ोर्स के साथ एकत्रित हुए और कई थानों की फोर्स के साथ लकूला में छापा मारा| जिससे हडकंप मच गया| पुलिस की सयुक्त छापे मारी से लकूला को कई घरो को घेरा गया| कई मकानों में तो पुलिस को गैस पर बनती हुई गर्म-गर्म शराब मिली| तो कही पेड़ के नीचे गड्डो में दबी हुई| बाद में पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया है
कुछ समय के बाद नगर मजिस्ट्रेट श्रीनिवास तिवारी भी आ गये| पुलिस ने खुद ही जमीन में दबी शराब निकली और कई जगह खोद खोद कर जमीन में दबी शराब बरामद की|