अधेड़ ने फांसी लगा कर दी जान

Uncategorized

BBLUफर्रुखाबाद: सुने पड़े घर में अधेड़ ने बीती रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर जान देदी| मामला घरेलु कलह का बताया जा रहा है|
शहर कोतवाली के पुरानी घटिया पर पडोसी जनपद हरदोई के अरवल निविया निवासी 50 वर्षीय बबलू उर्फ विनेश ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली| उसका शव तकरीवन सुबह दस बजे लटका पाया गया| बबलू बीते 6 साल से अपनी विधवा बुआ विटोली देवी के पास रह रहा था| बीते दिनों उसकी पत्नी रीना दिल्ली चली गयी|
बीती रात उसने विटोला देवी के घर पर ही कमरे के कुंडे में गमछे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली| सुबह जब जानकारी हुई तो शव को नीचे उतारा गया|