ब्रेकिंग न्यूज:घर के बाहर सो रही महिला की गला काट कर हत्या

Uncategorized

htya nnhi deviफर्रुखावाद: बीती रात घर के बाहर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गलाकाट कर मौत के घाट उतार दिया गया| घटना से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गयी| मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पंहुच कर पूंछताछ की है|
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम टीमरुआ नगला निवासी 62 वर्षीय महिला नन्ही देवी पत्नी शंकर लाल रात में अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रही थी| महिला का एकलौता पुत्र राजेश उर्फ राजू नवावगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर गया था| घर पर महिला की पुत्रबधू अकेली छत पर सो रही थी| घर का दरवाजा अन्दर से बंद था| देर रात महिला को अज्ञात लोगो ने गला काट कर मौत के घाट उतार दिया|
सुबह जानकारी होने पर पुलिस को मामले की भनक लगी, सूचना मिलने पर जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह व कोतवाल फतेहगढ़ शिव शंकर शुक्ला मौके पर पंहुच गये| महिला का शव घर के बाहर चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा था|
पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के आदेश दिये| महिला के पुत्र राजेश ने अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दी है| शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया|