ठेंगे पर बदलाव? फर्रुखाबाद में 16 को मंत्री, 17 को मंत्री और कमिश्नर, 18 को सचिव का दौरा

Uncategorized

BERIYA 1फर्रुखाबाद: जनता के टैक्स से पड़े तेल के खर्चे पर यूपी में अखिलेश सरकार के मंत्री से लेकर अफसर दौरे पर दौरे कर रहे है| जिलों में प्रोटोकॉल के तहत आगमनी, डाक बंगले में चाय नाश्ता और अधिकारियो के साथ बैठक| ले देकर पत्रकारों से सवाल जबाब| ये सब अचानक नहीं हो रहा है आमतौर पर होता रहता है| प्रदेश में लोकसभा चुनावो में मिली हार के बाद अखिलेश यादव ने कुछ बदलाव की अपेक्षा की है| मंत्रियो और अफसरों को जनता और पत्रकारों के बीच अपनी बात कहने और सुनने के लिए कहा है मगर क्या इस सबसे बदलाव हो पायेगा| मंत्री और अफसर मायावती से लेकर अखिलेश यादव तक को गुड न्यूज़ ही देते रहे है| भले ही जमीनी हकीकत कुछ और हो और आम जनता फिर चुनाव का इन्तजार करती है और अपनी बात वोट से कहती है| बात सरकार और जनता के बीच के मध्यस्थों की है| देखिये किस कदर बदलाव हो रहा है-

16 को मंत्री शिवकुमार बेरिया- न बदले न बदलेंगे
जिले के प्रभारी मंत्री के तौर पर 16/06/2014 मंत्री शिवकुमार बेरिया फर्रुखाबाद पहुंचे| जिला योजना की बैठक में शिरकत की| 1 घंटे में जिला योजना के सभी प्रस्तावों पर मुहर लग गयी| अब बारी पत्रकारों की सवाल पूछने की आई| एक साल पहले बेरियाजी फर्रुखाबाद आये थे किसी ने कोई शिकायत की तो कह दिया लिख कर दो| यानि की मौखिक शिकायत की इस सरकार में या फिर कहे शिव कुमार बेरिया के लिए कोई मायने नहीं रखती| फिर भी एक सपा कार्यकर्ता विश्वास गुप्ता ने लघु सिंचाई में निशुल्क बोरिंग के फर्जी होने और करोडो के घोटाले की शिकायत की| फौरी तौर पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने जाँच करायी तो मामला सही पाया गया और इसके बाद विस्तृत जाँच शुरू हुई| जाँच सीडीओ को दी गयी थी| उन्हें लघु सिंचाई वालो ने फाइल तक मुहैया नहीं करायी उसके बाद उनका तबादला हो गया| आज तक उस करोडो के गोलमाल का कोई बाल बंका नहीं हुआ| पता चला मामला इटावा से जुड़ा है|
एक साल बाद सोमवार को पत्रकार ने सवाल दागा कि पिछले साल जो लघु सिंचाई में निशुल्क बोरिंग घोटाले की शिकायत हुई थी वो ठन्डे बस्ते में पड़ी है| भ्रष्टाचार के मामलो में सरकार इतनी सुस्त क्यों है| मंत्री जी ने वही पुराना जबाब दिया लिखित शिकायत करो| अब अखिलेश यादव ऐसे मंत्रियो से बदलाव की उम्मीद कैसे करे| एक तो पत्रकार जनता की बात मंत्री जी तक पहुचाये उस पर मंत्रीजी उम्मीद करे कि पत्रकार लिखित शिकायत करे| खैर ये लोकतंत्र है जब सरकार और मंत्री नहीं बदलते है तो जनता सरकार बदल देती है|

17 को कमिश्नर कानपुर का दौरा-
PLANTकमिश्नर कानपुर 17 जून को फर्रुखाबाद में रहेंगे| वे कायमगंज तहसील में तहसील दिवस में जनता की समस्या सुनेगे| 3 बजे अधिकारियो के साथ मुख्यालय पर बैठक करेंगे और 4 बजे प्रेस से वार्ता करेंगे| कमिश्नर साहब के दौरे के लिए ताबड़तोड़ तैयारिया की गयी है| एक स्कूल में जहाँ उन्हें निरीक्षण करना है वहां हरियाली के लिए जून के महीने में नर्सरी से बड़े बड़े लम्बे पौधे लाकर रोपे गए है (पौधे बरसात में लगाये जाते है)| स्कूल में साफ़ सफाई और खड़ंजा बिछाया गया| तहसील परिसर में पुताई सफाई की गयी है| जो काम जनता (लोकतंत्र की मालिक है) के लिए किया जाना चाहिए वो काम कमिश्नर साहब के लिए किया जा रहा है| खैर इसमें भी कोई बदलाव नहीं है| हमेशा से परंपरागत रूप से ऐसा ही होता रहा है| अब भी हो रहा है| अब सब कुछ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाहने से होने लगे फिर बदलाव ही नहीं दिखाई पड़े| खैर समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओ को भी वाही पसंद है जो हो रहा है| अफसर उन्हें इज्जत से स्वागत जो कर रहे है|

18 को रवि प्रकाश अरोड़ा सचिव लघु सिचाई-

18 जून बुधवार को फर्रुखाबाद में उस विभाग के सचिव जिले में विकास कार्यो का जायजा लेंगे जिस विभाग ने पिछले वर्ष में गरीब किसानो के लिए लगने वाली निशुल्क बोरिंग में करोडो का घोटाला किया| पुरानी बोरिंग को नयी दर्शा कर पैसा हजम कर लिया| मामला 10 करोड़ से ऊपर का है| अव इन सचिव साहब से जब इस मसले पर सवाल पुछा जायेगा तब जबाब जो संभावित मिलेगा वो है- “मेरी जानकारी में नहीं है, मैं दिखवाऊँगा”| जो जबाब मिलेगा उसे भी जेइनआई के पाठको को अक्षरश पढ़वाएंगे| मगर तब तक बदलाब की उम्मीद के साथ सोइये| राहुल बाबा ने कहा था कोई राजकुमार आएगा उसके पास जादू की छड़ी होगी और सब कुछ बदल जायेगा| राहुलजी हताशा की बात करते रहे और मोदी मैदान मार ले गए| बदलाब तो अवश्यम्भावी है| चाहे व्यवस्था बदले या फिर सरकार|

सब कुछ तय है चूना डाल के
सचिव रवि प्रकाश अरोड़ा 17 जून को शाम 7.30 बजे डाक बंगले में आ जायेगे| लघु सिचाई विभाग के अफसर उनकी अगमानी करेंगे| खान पान विश्राम की उचित व्यवस्था करेंगे| अगले दिन सुबह 10 बजे साहब कलेक्ट्रेट में अधिकारियो के साथ बैठक करेंगे| संस्थाओ के साथ चिन्हित कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे और स्थलीय निरीक्षण करेंगे| स्थलीय निरीक्षण उन्हें लघु सिचाई के अफसर वही जहाँ कोई घोटाला नहीं हुआ है| वे रात्रि विश्राम करेंगे| अगले दिन लोहिआ ग्राम का निरीक्षण करेंगे और डायरी में जिले के को नंबर देंगे|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]