मारपीट का बदला लेने के लिए आढती को दिन दहाड़े गोली मारी, तीन हिरासत में

CRIME POLICE

jayvir yadavफर्रुखाबाद : आलू आढती को उस समय कुछ लोगो ने जान से मारने की कोशिश की| जब वह अपने कुछ साथियों के साथ बीते दिन हुए विवाद को निपटाने जा रहा थे| सरे बाजार चली गोंलियो से अफरातफरी मच गयी| गोली लगने से आलू आढती जयवीर सिंह यादव बुरी तरह घायल हो गये| जिन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| हालत गम्भीर होने पर उन्हें कानपूर के लिए रिफर कर दिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सातनपुर निवासी आलू आढती जयवीर सिंह यादव की आलू मंडी में आढत है | बीते दिन उनका रनवीर के पुत्र के साथ झगड़ा हो गया था| goliघायल जयवीर ने बताया की जिसके बाद से उनके पास 9005387701 व 912584301 से धमकी भरे फोन आने लगे| जिसके बाद उनके पास एक फोन आया कि कल हुए झगड़े की पंचायत होनी है यह कहकर उन्हें रेलवे स्टेशन पर बुलाया|
जयवीर अपने साथी आढती ठंडी सडक निवासी भूप सिंह यादव को भी साथ लेकर चले जैसे ही वह उसके घर से चंद कदमो की दुरी पर पंहुचे तो सामने से पहले से ही घात लगाये बैठे एक दर्जन हमलावर उनके ऊपर टूट पड़े| goli 1भूप सिंह को जमीन पर गिरा लिया और बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी| जिसके बाद उनमे से कुछ लोगो ने जयवीर के ऊपर गोलिंया चला दी| जिसमे से एक गोली जयवीर के कमर के निचले हिस्से में लगी हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गये|
उसी दौरान किसी ने पुलिस को सुचना दे दी सुचना मिलने पर शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह मौके पर पंहुचे और घटना स्थल पर ही मौजूद भूप सिंह से बातचीत की| goli23लेकिन तब तक गोली से घायल आढती जयवीर सिंह को लेकर अन्य लोग कोतवाली पंहुच गये थे| कोतवाली पुलिस ने जयवीर सिंह को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल पंहुचाया| कुछ देर बाद सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार भी लोहिया अस्पताल पंहुच गये और घायल जयवीर से बातचीत की|
पुलिस ने मौके से भाग रहे आरोपी टैक्सी चालक प्रभु दयाल पुत्र लाल सहाय निवासी ठंडी सडक के साथ साथ राजू ठाकुर पुत्र रनवीर सहित तीन हो हिरासत में ले लिया है| वहीँ मौके से पुलिस को एक आल्टो कार व एक मोटरसाईकिल भी बरामद की है|
सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार ने बताया की मामले में पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ की जा रही है| पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया की पुलिस पूरी जोर सोर से घटना की मुख्य कारणों और अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है |
देर रात पुलिस ने घायल जयवीर के भाई नरवीर सिंह यादव की तहरीर पर आदेश चौहान पुत्र देवेंद्र चौहान निवासी मोहल्ला समशेर खानी, रिंकू पुत्र रामराज निवासी मेमरान, कृष्ण वीर व सुनील पुत्र रणवीर निवासी मेमरान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है|