खास खबर: 57 मीटर में कैसे बनेगी लोहिया अस्पताल के 50 कर्मचारियों की ड्रेसे

Uncategorized

indexफर्रुखाबाद: लोहिया अस्पाताल में अब ड्रेस में आना बहुत ही जादा महत्वपूर्ण हो गया है डाक्टर से लेकर चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को भी ड्रेस में ही रहना होगा | जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है | बीते कई वर्षो से केबल कागजो पर ही ड्रेस वितरण का गोलमाल चल रहा है दिखाया कुछ जाता है और होता कुछ है | वही डीएम के इंजेक्शन के बाद लोहिया अस्पताल के सीएमएस ने तकरीवन 50 कर्मचारियों के लिए मात्र 57 मीटर कपडा ही उपलब्ध कराया है | जिसे चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों में रोष है | वही दूसरी तरफ भय यह है की कल गुरुवार को डीएम की चेतावनी के तीन दिन पुरे हो जायेगे और कार्यवाही भी हो सकती है |
लोहिया अस्पताल की स्थित पर तो किसी ने भी लगाम नही लगा पायी और स्थित जस की तस है | नये जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार के आने से कुछ उम्मीद जरूर जगी है | डीएम ने सभी वार्डबॉय को सफेद पैट और शैर्ट वही सफाई कर्मियों के लिए नीली ड्रेस पहनने की बात कही थी और तीन दिन का समय दिया था तीन दिन कल पुरे हो जायेगे अभी तक ड्रेसे सिलने तक नही गयी है | जिसका कारण यह है की अस्पताल में लगभग 28 वार्डबॉय व 17 सफाई कर्मचारी है |एक व्यक्ति के हिसाब से लगभग 300 मीटर कपडे की अवश्यकता होती है | लेकिन इस हिसाब से तो केवल शैर्ट का भी इंतजाम होता नही दिख रहा है |वही कर्मचारी अपनी जेब से सिलाई भी देने को तैयार नही है | जिससे मामला फंस गया है |
अस्पाताल की मैट्रन पी दास ने बताया की सीएमएस से इस सम्बन्ध में बात की गयी है | कुछ हल निकला जायेगा इतने कम कपड़े में ड्रेस सिल पाना मुश्किल है |