दूसरों के दुख से परेशान हो जाना कमजोरी होती है आज जन्मे लोगों की

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 2 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 2 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2,11, 20, 29

शुभ अंक : 2,11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009, 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* हिटलर
* अमिताभ बच्चन
* महात्मा गांधी
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन

राशिफल 02 दिसंबर, 2012

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

हाल ही में किए गए खुछ अच्छे कार्य आपकी सोच में बदलाव लाएंगे. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। रुका पैसा मिलेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दीजिए। व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक होंगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप भावनात्मक चीजों को सही से हैंडल कर सकेंगे. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 3 है. जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज कुछ नया कीजिएं, हो सके तो कुछ पुराने दोस्तो से जाकर मिले. आज आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 2 है. सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज क्या करना है यह आप खुद पर छोड़ दीजिए. आज आपका लकी रंग काला और लकी नंबर 10 है. साहस, पराक्रम बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कामकाज में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप किसी से प्रेरणा ले सकते हैं. ज्यादा मत सोचिएं और एक बार सोच कर आगे बढ़िए. आज आपका लकी रंग पीला और लकी नंबर 5 है. सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सरकारी मामले उलझेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से चिंता रहेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आपको अकेलापन काटेगा. आज आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 8 है. गुस्सा, आवेश पर काबू रखें। नए अनुबंध नहीं करें। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। संतान की चिंता रहेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपने डर पर काबू पाएंगे. आज आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 15 है. व्यापार अच्छा चलेगा। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज क्रिएटिव काम करने के लिए एक दम सही दिन है. आज आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 11 है. शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आपके पास काफी समय रहेगा तो इस समय को खाली काम पूरा करने में लगाएं. आज आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 2 है.आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह रहेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज दिमाग से काम करें और सोच समझकर कदम उठाए. आज आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 7 है. परिश्रम का महत्व समझें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आपको अपनी पसंद का काम करने का मौका मिलेगा, इससे आपको अच्छा लगेगा. आज आपका लकी रंग लाल और लकी नंबर 1 है. सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आप अपने अनुभवों से सीख कर आगे बढ़ेंगे और कुछ सामाजिक कार्य कीजिए. आज आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 12 है.संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा।