यूपी: राजस्व विभाग में 8400 रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू

Uncategorized

JOBS Soochna by JNIडेस्क: राजस्व विभाग भर्ती के लिए नायब तहसीलदार से लेकर लेखपाल तक के खाली पदों का ब्यौरा जुटाने लगा है। नौकरियां होने के बावजूद भर्ती न किए जाने के कारण बेरोजगार युवाओं ने लोकसभा चुनाव में नाराजगी दिखाई थी, लगता है सूबे की सरकार ने उसका संज्ञान लिया है। शासन मौजूदा रिक्तियों के साथ जून 2017 तक खाली होने वाले पदों का आंकड़ा जुटाकर उस पर भर्ती की तैयारी कर रहा है।

बड़ी संख्या में पद हैं खाली
राजस्व विभाग में लेखपाल से लेकर राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार तक के पद बड़ी संख्या में खाली हैं। कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी व तहसीलों में अन्य प्रशासनिक पदों पर भी काफी समय से भर्ती नहीं हुई है। प्रदेश सरकार रिक्त पदों को भरने का लगातार ऐलान करती रही, लेकिन भर्ती नहीं हो सकी। लोकसभा चुनाव में सरकार के प्रति युवा मतदाताओं की नाराजगी का साफ संकेत सामने आ गया। जानकार बताते हैं कि राजस्व विभाग में लेखपाल के करीब सात हजार, राजस्व निरीक्षक के 800 और नायब तहसीलदार के 600 से ज्यादा पद खाली हैं।

रिक्त होने वाले पदों की भी जानकारी मांगी
पहले वर्तमान में रिक्त पदों के हिसाब से भर्ती की योजना थी। अब शासन ने विभागों से वर्तमान रिक्तियों के साथ ही 30 जून 2017 तक रिक्त होने वाले पदों की संख्या और इन पर भर्ती की कार्ययोजना तलब की है।

राजस्व विभाग मेंलेखपालों के पास उनकी क्षमता से कई गुना ज्यादा जिम्मेदारी है। कई स्थानों पर राजस्व निरीक्षकों को कई-कई तहसील का काम देखना पड़ रहा है।

राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति न होने के कारण नायब तहसीलदार के पद खाली पड़े हैं और राजस्व निरीक्षकों में हताशा बढ़ रही है।

वर्तमान में रिक्त पद
लेखपाल———————–7000
राजस्व निरीक्षक—————800
नायब तहसीलदार————–600

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]