सम्पत्ति के चक्कर में मारा गया धनीराम!

Uncategorized

09-murder200फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा अंतर्गत गाव बेनी नगला में सुरेश पाल के खेत में उसी गाव का निवासी धनीराम मृत पाया गया है| धनीराम की गला रेत कर हत्या की गयी प्रतीत होती है| हत्या करने के बाद धनीराम को खेत में लिटाकर बाकायदा शाल उढ़ा दी गयी| सुबह जब बच्चे खेत में पहुचे तो धनीराम को खेत में सोता देख शोर मचाने लगे और धनीराम की मौत का पर्दाफाश हुआ| पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है| परिजनो ने हत्या की आशंका को लेकर अभी तक मुह नहीं खोला है| अलबत्ता तीन जिन्दा भाइयो में धनीराम के कोई औलाद नहीं है और उसकी बीबी 15 साल पहले मर चुकी है| मौत की आशंका धनीराम के नाम कीमती 9 बीघा खेत को लेकर लगायी जा रही है|

धनीराम बेनी नगलाका निवासी है| उसके 5 भाई है| जिसमे 2 की मौत पहले ही हो चुकी है| 15 साल पहले धनीराम की पत्नी की भी मौत हो चुकी है| धनीराम दारु का शौक़ीन था और अकेले ही रहता था| पिछले साल उसने लगभग 1 लाख रुपये में 1 बीघा खेत बेच दिया था और ऐश कर रहा था| धनीराम अपने पीछे लगभग १० लाख कीमत का 8 बीघा खेत छोड़ गया है| पुलिस की जाँच यहीं से शुरू होने की उम्मीद है|