चार्ज लेते ही डीएम का लोहिया अस्पताल में छापा, सीएमएस को चेतावनी

Uncategorized

dm nksफर्रुखाबाद: नये साहब के तेबर सख्त है | जैसे ही उन्होंने जनपद की धरती पर कदम रखा चार्ज लेने के एक घंटा बाद ही जिलाधिकारी ने लोहिया अस्पताल में दौरा कर दिया |dm nks lohiya com rakesh गेट पर गंदगी देख वह भड़क गये और वही से सफाई कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दे दिये | उन्होंने लोहिया अस्पताल को तीन दिन में दुरुस्त करने का समय दिया है |

जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने लाव लस्कर के साथ लोहिया अस्पताल का निरिक्षण किया | डीएम जैसे ही लोहिया अस्पताल के गेट पर पंहुचे तो आपात कालीन वार्ड के गेट पर गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया | जिसके बाद वह बार्ड के अन्दर गये तो टूटा पत्थर देख उन्होंने मौके पर मौजूद सीएमएस की जमकर क्लास लगा दी | और डयूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट अक्लिम अहमद से जबाब तलब किया और कहा की पत्थर की सूचना विभाग को क्यों नही दी | उन्होंने तत्काल पत्थर नया लगवाने के आदेश दिये |
जिलाधिकारी ने इस के साथ ही आपात कालीन डियूटी का बोर्ड नया लगवाने के निर्देश भी जारी किये है |उन्होंने वार्ड के अन्दर गंदगी देख चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को भी नाराजगी व्यक्त की | और कहा की गंदगी क्या मै खुद उठाऊ गा |
जिलाधिकारी ने आदेश जारी किये की लोहिया के डाक्टर ड्यूटी के दौरान अपनी वर्दी में रहेगे और वार्डबॉय व सफाई कर्मचारियों को नीली वर्दी पहनने के आदेश दिये |
उन्होंने कहा की किसी भी कीमत पर कोई वाहन लोहिया अस्पाताल के अन्दर नही आना चाहिए अस्पताल के बाहर वाहन स्टेंड शुरू करने की बात भी कही |