दर्दनाक : पांच दिन में उजड़ गया सरोज का सुहाग,पति व भाई की दुर्घटना में मौत

Uncategorized

mautफर्रुखाबाद : जोड़ी ऊपर वाला बनाता है | लेकिन जब ऊपर वाले को यही करना है तो फिर दो दिलो को मिलाता क्यों है क्यों हसीन सपने दिखता है | और अचानक ही सब कुछ यैसे समेत लेता है जैसे बरसात के बाद अचानक धूप निकल आये | आज जो दर्दनाक घटना हुई वह देख कर व सुन कर सभी के रोगटे खड़े हो जायेगे | ससुराल से मायके गौने में जा रही विवाहिता सरोज को जब सूचना मिली की उसके जीवन साथी व भाई की मौत हो गयी है | जिन्हें वह अभी कुछ देर पहले ठीक छोड़ कर आयी थी | उसका सब कुछ कुछ पल में ही उजड़ गया |

पडोसी जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज के ग्राम मबई निवासी संजू पुत्र रामविलास का विवाह शहजहाँपुर के शेरमऊखार के ग्राम पंथी maheshनिवासी भाईलाल की पुत्री सरोज के साथ बीते 14 मई को हुआ था | सरोज विवाह के बाद अपनी ससुराल आ गयी और अपने पति के साथ नया जीवन शुरू करने के सपने देखने लगी | लेकिन उसे क्या पता था की ऊपर वाले को उसकी खुशियां पसंद नही आ रही है |

शादी के महज पांच दिन बाद सरोज को गौने में पीहर के घर जाना था अभी संजू व सरोज ने एक दुसरे को शायद ठीक से देखा भी नही होगा | सरोज का भाई राजीव अन्य परिजनों के साथ उसकी गौने की विदा कराने के लिए पंहुच गया | सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी और सरोज अपने पीहर बालो के साथ कार पर सबार होकर अपने मायके पंथी के लिए निकली | उसे यह नही पता था की यह उसकी व संजू की अंतिम मुलाकात है | कार वहा से चली गयी | लेकिन संजू का साला व एक अन्य रिश्तेदार गाड़ी में जगह कम होने के चक्कर में नही जा सके |
तो संजू ने दहेज में मिली मोटरसाईकिल पर साले राजीव व अन्य रिश्तेदार महेश पुत्र जंगीदास वर्मा को बिठा लिया और ससुराल छोड़ने के लिए पड़ा | उसे यह नही पता था की रास्ते में मौत अपना मुंह खोले उनका इंतजार कर रही है | मोटरसाईकिल जब राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी व गढिया के बीच में पंहुची तो सामने से किसी अज्ञात बाहन ने मोटरसाईकिल सबारो के जोरदार टक्कर मार दी | जिससे तीनो गम्भीर रूप से घायल हो गये | मौके पर पंहुची पुलिस ने लोडर पर लाद कर तीनो को लोहिया अस्पताल में पंहुचाया | जंहा संजू व उसके साले राजीव को मौके पर मौजूद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया |
राजेपुर थाने के दरोगा मेघनाथ सिंह ने बताया की मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है | परिजनों के आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी |