प्रेमी के घर विवाहिता की मौत,हत्या के आरोप के साथ दोनों पक्षों में हाथपाई

Uncategorized

POONAM PHOTO 1फर्रुखाबाद : बीती रात एक विवाहिता की मौत हो गयी वह अपने प्रेमी के घर रह रही थी | मौके पर पंहुचे परिजनों ने प्रेमी के परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है | सुचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया |

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुटरा कालोनी में श्यामबाबू पुत्र मुंशीलाल के घर रह रही विवाहिता 25 वर्षीय सोनम गंगवार पत्नी अजय गंगवार की हालत बीती रात तकरीवन आठ बजे खराब हुई | जिस पर श्याम लाल के परिजनों ने उसे जिलाजेल चौराहे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया | लेकिन हालत जादा ख़राब होने पर श्याम बाबू के परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे | तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया |
सूचना मिलने पर मृतका सोनम के चचेरे भाई शिवम् गंगवार परिजनों के साथ मौके पर पंहुचे और श्याम लाल इसकी पत्नी व बेटो पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया |maut विवाद में दोनों पक्षों की महिलाये आपस में भीड़ गयी और आपस में हाथापाई कर दी |
मृतक सोनम का विवाह तकरीवन चार साल पूर्व इटावा जनपद के जसबंत नगर से सुरेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र अजय कुमार के साथ हुआ था |
maut sonamलेकिन पत्नी व पति में आपसी विवाद हो गया | तो दोनों ने अलग रहने की कसम खा ली | और दोनों ने मुकदमा कर दिया | सोनम के एक तीन साल का पुत्र है जो अपने ननिहाल में दिल्ली रहता है | सोनम ने मुक़दमे की पैरवी के लिए ग्रानगंज फतेहगढ़ में एक कमरा किराये पर ले लिया | लेकिन आर्थिक तंगी से परेशान सोनम ने मकान मालिक का कई महीने के पैसे नही दिया | इस बात पर मकान मालिक ने सोनम को घर से निकल दिया | जिस पर सोनम अपनी रिश्तेदारी व पूर्व प्रेमी गौरव पुत्र श्यामबाबू के घर कुटरा कालोनी में आ गयी और वही बीते चार महीने से रह रही थी |
श्याम बाबू ने बताया की बीते शुक्रवार को सोनम अपने मायके फरीदपुर कायमगंज गयी थी | शाम तकरीवन आठ बजे वह लौट के आयी तो उसने रास्ते में ही कुछ खा लिया और घर आ कर उसे उल्टियां शुरू हो गयी | जिसके बाद उसकी मौत हो गयी |
फतेहगढ़ कोतवाल शिवशंकर शुक्ला ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी |