फर्रुखाबाद विधानसभा में भाजपा को 80038 की लीड मिली, अमृतपुर में कैंची ने रोकी रफ़्तार

Uncategorized

Sachin Yadavफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के समर्थको का दावा तो ठीक निकला मगर अधूरा| अलीगंज विधानसभा में सपा प्रत्याशी को भाजपा से 66655 वोटो की लीड जरूर मिली मगर फर्रुखाबाद जनपद की चारो विधानसभाओ में सपा की साइकिल पंचर हो गयी| सबसे बड़ी लीड मुकेश को फर्रुखाबाद विधानसभा में मिली| यहाँ भाजपा को 96437 रिकॉर्ड वोट मिले| इसके मुकाबले सपा प्रत्याशी को केवल 16399 लोगो ने ही वोट दिया| वैसे तो नगर में भाजपा के लिए जीत का अंदेशा था ही मगर इतना बड़ा अंतर रहेगा किसी ने सपने में भी सोचा होगा|

कायमगंज में सपा की मठाधीशी बेपर्दा हुई-
इसी के साथ सबसे बड़ा अचम्भा कायमगंज विधानसभा में पड़े मतों को लेकर है| यहाँ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रिश्तेदार समधी कल्लू यादव की मठाधीशी भी धरी की धरी रह गयी| अंदेशा जनता ये लगा रही थी कि रामेश्वर यादव का प्रभाव कायमगंज तक चलेगा| मगर यहाँ भी साइकिल के पहिये टेड़े पड़ गए| कायमगंज में भाजपा को 89346 वोट मिले जिसके मुकाबले सपा को केवल 51159 वोट ही मिले| कायमगंज में भाजपा को मिली 38187 वोटो की लीड सपा के वोटो के ठेकेदारो के कपडे उतारने के लिए काफी है|

अमृतपुर में जीत का अंतर कैंची ने कम किया-
अमृतपुर विधानसभा में भाजपा को 71074 वोट मिले जो सपा को मिले 34099 वोटो से 36975 वोट ज्यादा थे| यहाँ निर्दलीय सचिन यादव ने कुछ रफ़्तार कम की| सचिन यादव ने सबसे ज्यादा इसी विधानसभा में 22632 वोट पाये | यहाँ सचिन यादव ने बहुत से वोटो की उम्मीद लगाई थी जो मोदी की लहर में वह गयी|

भोजपुर में मुस्लिम वोटो के मिलने के बाबजूद सपा का पहिया घूम नहीं सका-
फर्रुखाबाद के बाद मुकेश राजपूत को सबसे बड़ी लीड भोजपुर विधानसभा में मिली| यहाँ उन्हें 61821 वोटो की बढ़त साइकिल से मिल गयी| भोजपुर विधानसभा में मुकेश राजपूत को 88508 वोट मिले जिसके मुकाबले सपा को केवल 26687 वोट ही मिल पाये| मुस्लिम बाहुल्य भोजपुर में सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी का करिश्मा फेल हो गया| सचिन यादव ने भी यहाँ 11335 वोट बटोरे|

अलीगंज में रामेश्वर का फंडा कामयाब हुआ मगर भाजपा को रोक नहीं सकी-
सर्वविदित है कि अलीगंज में चुनाव निस्पक्ष नहीं हुआ| हालाँकि सरकारी आंकड़ों में कोई गड़बड़ नहीं है मगर सब जानते है कि यहाँ साइकिल के लिए एक सैकड़ा बूथों पर कोई जादुई काम हुआ था| वोट पड़ने के दिन ही इसकी भनक लग गयी थी| इसके बाबजूद वो एक काम नहीं रोक पाये| जो काम उन्होंने अपने लिए किया था वही काम भाजपा के लिए भी हो गया| नतीजतन रामेश्वर यादव को अलीगंज विधानसभा में सबसे ज्यादा 127297 वोट जरूर मिले मगर भाजपा को 60642 वोट मिलने के बाद यहाँ की लीड कम हो गयी| अलीगंज से 66655 वोटो की लीड लेकर फर्रुखाबाद चले थे मगर कायमगंज पहुँचते पहुँचते ये लीड आधी रह गयी| और आगे बढ़ने पर बची हुई बढ़त अमृतपुर विधानसभा में खर्च हो गयी| मुकेश राजपूत की जीत के लिए 1.5 लाख जीत वाले वोट फर्रुखाबाद और भोजपुर विधानसभा में मिल गए| और ताज मुकेश को मिल गया|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]