लाखो के जेबर के चक्कर में गयी कंचन की जान

Uncategorized

kanchan 2फर्रुखाबाद : कंचन ने कभी सोचा भी ना होगा की जिस प्रेमी के चक्कर में वह अपने पीहर व पति को धोका दे रही है वह ही उसे मौत की नीद सुला देगा | कंचन के जेबर गायब है और प्रेमी फरार जिससे पुलिस को यकीन है की जेबर के चक्कर में ही प्रेमी ने कंचन को मौत की नीद सुला दिया | कंचन के परिजनों जेबर की कीमत तकरीवन 12 लाख रुपये बतायी है |

kanchan 43 मई को रिपोर्ट दर्ज की गयी | जेबर तकरीवन लाख का बताया गया | किसी की भी नियत ख़राब कर देने के लिए यह काफी है | कंचन के दिमाग में प्रेमी के साथ घर बसाने के सपने बलबती हो रहे थे तो वही प्रेमी की नजर कंचन पर न हो कर उसके लाखो रुपये के जेबर पर थी | माना जा रहा है की इस जेबर को हथियाने के चक्कर में ही कंचन को मौत के घाट उतारा गया | फ़िलहाल पुलिस को उसके प्रेमी अरविन्द व कल्लू की तलाश कर रही है |
थाना प्रभारी मऊदरवाजा श्रीकान्त यादव ने बताया की महिला के परिजनों की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी |
गाड़ी से फेकी गयी थी कंचन की लाश …………
बीती रात तकरीवन एक बजे खेत में काम कर रहे कुछ स्थानीय लोगो ने एक कार को घटना स्थल के पास तक आते देखा था जिससे यह बात तो साफ हो गयी की घटना के पीछे कई लोगो का हांथ है और कही और हत्या कर के लाश को सड़क के किनारे डाला गया | कपड़ो से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है की कंचन को कार में ही मौत में घाट उतारा गया |
थानाप्रभारी पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप …
कंचन के पिता ने आरोप लगाया है की जब वह कंचन के गायब होने की रिपोर्ट लिखाने अमृतपूर थाने में गया तो थानेदार ने कई आरोपियों के नाम तहरीर में से निकलवा दिये | परिजनों ने आरोप लगाया की आरोपियों के साथ मिल कर हत्या करबाने का आरोप लगाया है |