45 डिग्री तापमान में वोटिंग मशीनो पर भाजपा ने बैठाया पहरा

Uncategorized

Sanjeev Rajputफर्रुखाबाद: सातनपुर मंडी में आग की घटना के बाद मची हलचल से प्रत्याशिओ की नींद उचक गयी है| पिघलते पारे के तापमान में भाजपा ने मंडी में मशीनो पर पहरा बैठा दिया है| ईवीएम मशीनो की रखवाली के लिए भाजपा को दो व्यक्तियों के पहरे पर रहने की अनुमति मिल गयी है| अन्य प्रत्याशी भी आ सकते है हालाँकि निर्दलीयों के आने के चांस शून्य है|

सबसे ज्यादा जीत के प्रति आश्वस्त भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने चार सहयोगिओ को ईवीएम मशीनो पर निगरानी रखने के लिए अनुमति मांगी थी| किन्तु उन्हें बारह बारह घंटे के हिसाब से दो व्यक्तियों को रहने की अनुमति मिल गयी है| अभी तक समाजवादी पार्टी सहित किसी भी अन्य दल की ओर से ऐसी पहल नहीं हुई है| भाजपा की ओर से मुकेश राजपूत के भाई संजीव राजपूत और दीना राजपूत स्ट्रांग रूम के सामने बरामदे में गद्दा दाल कर मशीनो पर निगरानी रख सकेंगे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]