महिलाओ को हिन्दू महा सभा से जोड़ने की तैयारी

Uncategorized

ABHMSफर्रुखाबाद : अखिल भारतीय हिन्दू महा सभा की ओर से आयोजित की गयी बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया | जिसमे विभिन्य पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी | इस दौरान संगठन से महिलाओ को जोड़ने की बात पर जोर दिया गया| संगठन जल्द ही महिलाओ को हिन्दू महा सभा से जोड़ने की तैयारी कर रहा है |

तिकोना स्थित राम जी मिश्रा की आढ़त पर बुलाई गयी हिन्दू महा सभा की बैठक में युवा हिन्दू महा सभा के जिलाध्यक्ष पद पर बैठाया गया है |जिला महामंत्री राजू गुप्ता ,जिला मंत्री शुभम शर्मा ,नगर अध्यक्ष गौरव मालिक ,नगर महामंत्री पंकज श्रीवास्तव सहित कई लोगो को संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया गया है |

जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम ने कहा की वह जल्द संगठन विस्तार कर हिन्दू परिवारों से इस सम्बन्ध में संपर्क स्थापित करेगे| महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष चाँदनी वर्मा ने कहा की जल्द ही महिलाओ को संगठन से जोड़ हिन्दू समाज को ऊपर ले जाने का काम करेगी |
इस दौरान गोपीनाथ गुप्ता ,राजेश मिश्रा ,आदित्य झा ,ममता शर्मा अजय वाथम ,प्रमोद दुवे, धनजय सिंह ,आदि मौजूद रहे |