राजेपुर में शिवपाल सिंह भाजपा कांग्रेस के साथ साथ मीडिया पर भी बरसे

Uncategorized

shivpal singh yadavफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करने आये लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि दोनों पार्टियां मिली हुई है| उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा| शिवपाल ने कहा कि देश में कुछ मीडिया के मालिक मोदी से मिले हुए है और मोदी की हवा बना रहे है| जबकि मोदी की हवा जैसे कोई बात नहीं है| उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद हकीकत सामने आ जाएगी|

राजेपुर तिराहा पर आम के बाग़ में सभा करते हुए शिवपाल ने कहा कि कांग्रेस में देश में सिर्फ महगाई और भ्रष्टाचार दिया है| गरीबी जमकर बढ़ी है| प्रदेश के विकास के लिए जो पैकेज माँगा गया उसे देने से केंद्र सरकार ने साफ़ इंकार कर दिया था| प्रदेश की सरकार अपने सभी वायदे पूरा कर रही है| सपा के बागी प्रत्याशी सचिन यादव का नाम लेने से शिवपाल सिंह यादव ने परहेज किया हालाँकि उन्होंने नरेंद्र सिंह यादव पर तीर जरूर छोड़े| सभा को मंत्री सतीश दीक्षित, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और डॉ जीतेन्द्र यादव ने भी सम्बोधित किया|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]