दुर्भाग्य है कि अम्बेडकर की नीतियों को सार्वजनिक जीवन में लोग नहीं अपना पाए- सलमान

Uncategorized

Salmanफर्रुखाबाद: डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गयी| फतेहगढ़ स्थित अम्बेडकर तिराहे पर एक समारोह का आयोजन हुआ जिसमे सियासी लोगो ने भी शिरकत की| जयंती के मौके पर अम्बेडकर और उनकी नीतियों को याद किया गया| इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने जनता से कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि आज लोग अम्बेडकर की बात तो करते है मगर उनकी नीतियों को पूर्ण रूप से सार्वजानिक जीवन में अपना नहीं पाते|

Ambedkar Jayantiसलमान खुर्शीद ने कहा कि देश में जात धर्म को ख़त्म कर बराबरी का अधिकार दिलाने की शुरुआत बाबा साहेब ने की| पिछडो शोषितों और दलितों को बराबरी पर लाने के लिए व्यवस्था की| आज उसी व्यवस्था की देन है कि यहाँ हर जात और धर्म के लोग इक्कट्ठे होते है| उन्होंने सविधान के माध्यम से सारे भारत को एक करने का प्रयास किया है| सभी को बराबरी का दर्जा देने की वकालत करके शोषितों और पिछडो को आगे लाने का काम किया| महिलाओ को बाबरी का अधिकार आज उसी सविधान की देन है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
मौसम सियासत का हो और उसमे कुछ सियासत न हो तो बात आगे कैसे बढ़ती| सलमान ने इशारो इशारो में अपनी बात कह दी कि वे अम्बेडर के अनुआयी है और इसी कारण वे जहाँ पहुचे है वो बाबा साहेब की देन है| उन्होंने कहा कि हमको सबको बराबरी पर लाने का काम करना होगा| जब तक पिछड़े और शोषित वर्ग के लोग समान दर्जा प्राप्त न कर ले उन्हें आगे बढ़ाने का काम होते रहना चाहिए| वकालत आरक्षण की बड़े ही करीने से सलमान ने कर दी और आचार संहिता का उल्लंघन भी नहीं हुआ| सभा में भारी भीड़ जुटी थी|