नरेंद्र सिंह यादव का कायमगंज के कटरी इलाके में जनसम्पर्क

Uncategorized

Narendra Singh Yadavफर्रुखाबाद: पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने अपने पुत्र सचिन सिंह के लिए कायमगंज के कटरी इलाके में दो दर्जन गावो का दौर कर सचिन के लिए वोट मांगे| अपने एक दर्जन समर्थको के साथ नरेंद्र सिंह जनता के बीच अपनी बात रखने के साथ अपने साथ हुई नाइंसाफी की बात भी कह रहे है| कई जगह पर उनके लिए वोटरो में सुहानुभूति भी दिखाई पड़ी|

नरेंद्र सिंह यादव मंत्री पद जाने के बाद जनता में अब खुलकर आ गए है| जनता के बीच अपनी बात पहुचने का प्रयास भी कर रहे है| नरेंद्र सिंह का जनसम्पर्क के दौरान जनता को बताना होता है कि वे क्षेत्र की जनता की गुंडों और माफियाओ से सुरक्षा करने के लिए मैदान में आये है| नरेंद्र ये बताना भी नहीं भूलते कि वे उनके बीच के आदमी है और जनता की बात भी सुनते है| मगर दूसरे सिर्फ अपनी बात थोपना चाहते थे| ये फर्रुखाबाद की जनता के साथ अन्याय होता| वे न्याय और अन्याय की लड़ाई लड़ रहे है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
नरेंद्र सिंह ने गौटिया, बदार, जलालपुर, नगला भूड़, खारे नगला, नगरिया, सिरसा, सिवारा, बहबलपुर और पट्टी मदारी गावो में जनसम्पर्क कर वोट मांगे| नरेंद्र सिंह के साथ किशनपाल सिंह यादव, तेज सिंह यादव, दिलशाद अहमद, धर्मवीर सिंह प्रधान बहवलपुर, सुखराम प्रधान नगला बीज, मल्लू यादव, मुकेश यादव, सोनू गंगवार आदि साथ में रहे|