भाजपा का घोषणा पत्र नहीं भ्रमित पत्र है- सलमान

Uncategorized

Salmanफर्रुखाबाद: विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा के घोषणापत्र को भ्रमित पत्र करार दिया है| उन्होंने कहा है कि घोषणा पत्र में हर बात मतदाता को भ्रमित करने वाली कही गयी है| जबकि घोषणा पत्र एक स्पष्ट पत्र होता है जिसमे कौन से योजना और काम कैसे करेंगे इसका भी वर्णन होता है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
सलमान ने राम मंदिर मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कर वर्णन करते हुए कहा कि कहा गया है कि राम मंदिर सविधान के दायरे में बनाएंगे| मगर क्या इसके लिए सविधान में संशोधन होगा या फिर और कोई तरीका इसका वर्णन नहीं किया गया| अल्पसंख्यको के सहारे चुनाव जीतने की बात कह कर क्या भाजपा अब तुष्टिकरण की राजनीति नहीं है| सभी को सामान अवसर देने की जगह मोदी सभी न्याय देने की बात क्यों नहीं कहते|

भाजपा के प्रधानमंत्री पर के उमीदवार जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे है वैसी भाषा उनका अतीत दर्शाती है| सलमान ने भाजपा के घोषणापत्र को कोरा वकवास पत्र करार दिया है|