बसपा प्रत्याशी जयवीर का हलफनामा- 11 करोड़ की संपत्ति, 1 मुकदमा, 3 हथियार

Uncategorized

Jaiveer BSPफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के फिरोजाबाद निवासी प्रत्याशी जयवीर सिंह भदोरिया खालिस व्यापारी और राजनैतिज्ञ है| दो कोल्ड स्टोर,एक पेट्रोलपम्प, रिसोर्ट और खेती के मालिक जयवीर सिंह दम्पति के पास 10.88 करोड़ की सम्पत्ति है| पत्नी और खुद के पास 3 लाइसेंसी हथियार है और मारपीट धमकी का केवल एक मुकदमा|

55 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र स्व वेदपाल सिंह निवासी ग्राम व् पोस्ट करहरा जनपद फिरोजाबाद और सिरसागंज के वोटर है| उनका फोन नंबर 05692-241555 है और कोई ईमेल पता और कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है| जयवीर ने वर्ष 12-13 आयकर विवरणी में अपनी आय 21.32 लाख और अपनी पत्नी की आय 28.11 लाख दर्शाई है| उनके विरुद्ध मारपीट धमकी का एक मुकदमा विवेचना में चल रहा है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
जयवीर सिंह दम्पत्ति के पास नगद 4.5 लाख और उनकी पत्नी के पास नगद 3.75 लाख रुपये है| बैंको में जमा धन,कोल्ड स्टोर में भागीदारी, बीमा पॉलिसी, वाहन आदि चल सम्पत्ति मात्र 2.70 करोड़ रुपये है| जयवीर सिंह के पास वाहनो के नाम पर 1 ट्रैक्टर और 1 मोटर साइकिल है| जबकि उनकी पत्नी के पास भी एक ट्रैक्टर है| जयवीर सिंह दम्पत्ति स्वर्ण आभूषणो के शौक़ीन है| उनके पास 6.5 लाख का सोना और उनकी पत्नी रीता सिंह के पास 9.25 लाख की ज्वेल्लरी है|

जयवीर सिंह दम्पत्ति के पास 2 कोल्ड स्टोर, कृषि भूमि और एक रिसोर्ट है| कुल अचल सम्पत्ति 8.18 करोड़ रुपये की है| जिसमे विरासत में मिली सम्पत्ति नाम मात्र की है ज्यादातर उन्होंने अर्जित की है| आखिर कई बार जिम्मेदार लोकतान्त्रिक संस्थानो में जिम्मेदार पदो पर रहे है और एक बार मंत्री पद भी सम्भाला है वो भी मायावती की सरकार में| ठाकुर जयवीर सिंह भदोरिया के पास शस्त्रो में एक रिवाल्वर और एक रायफल तथा उनकी पत्नी के पास एक रिवाल्वर भी है|