मायके से ससुराल जा रही विवाहिता ने खाया नशीला पदार्थ

Uncategorized

dulahanफर्रुखाबाद: मायके से ससुराल ले जाने को लेकर नाराज एक विवाहिता इस कदर वे काबू हो गयी की उसने गुस्से में आ कर अपने आप को खत्म करने तक की योजना को अंजाम दे डाला| और नशीला पदार्थ खा लिया ,विवाहिता की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया |

थाना राजेपुर के ग्राम दारापुर निवासी नरेन्द्र सिंह का विवाह लगभग चार साल पूर्व नवावगंज के ग्राम पुठरी निवासी प्रियंका सिंह के साथ हुआ था | प्रियंका के माता पिता बहुत समय पूर्व ही ख़त्म हो गये थे | वह अपनी ननिहाल में रह रही थी | बीते कुछ समय से वह अपनी ननिहाल आई हुई थी | पति कई बार उसे घर लाने की जिद कर चुका था लेकिन वह ससुराल आने को राजी नही हुई | काफी प्रयास के बाद भी जब प्रियंका राजी नही हुई तो उसका पति फिर भी उसे लेने के लिए उसके ननिहाल पहुच गया | और उसे घर चलने के लिए कहा लेकिन वह राजी नही हुई | जैसे तैसे उसे ससुराल चलने को राजी किया गया |

पति जब उसे लेकर अपने घर के लिए चला तो पीछे चल रही विवाहिता प्रियंका ने नशीला पदार्थ खा लिया | यह नजर कुछ स्थानीय लोगो ने देखा तो विवाहिता को तुरंत पानी इत्यादी पिला कर लोहिया अस्पताल के लिए भेज दिया | महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है |