एटा में मंत्री पुत्र सचिन यादव सहित 50 पर आचार संहिता का मुकदमा, निजी अंगरक्षक हिरासत में, 2 गाड़िया सीज

Uncategorized

Sachin Yadavफर्रुखाबाद: राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव सहित 50 अज्ञात साथियो पर आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया है| सचिन यादव के दो निजी अंगरक्षक रिवाल्वर सहित गिरफ्तार कर लिए गए है| सचिन के साथ चल रहे मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के सुरक्षाकर्मी विजय कुमार की कार्बाइन और 18 कारतूस पुलिस ने एटा जनपद के जैथरा थाने में जमा करा लिए है| सचिन यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर फर्रुखाबाद लोकसभा से कल 5 अप्रैल को नामांकन करने वाले है| बिना अनुमति के चल रही दो टाटा सफारी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है| सचिन यादव ने बताया कि वे लोग एटा जनपद के जैथरा ब्लाक में नगला परौली गाव में प्रचार पर थें उसी दौरान पुलिस ने चेकिंग की|

एटा जनपद की अलीगंज विधानसभा में प्रचार के दौरान जैथरा थाने की पुलिस ने सचिन यादव के काफिले को रुकवाया और तलाशी ली| जैथरा थाने की पुलिस के अनुसार सचिन यादव के वाहन बिना अनुमति के प्रचार कर रहे थे| चेकिंग के दौरान दो प्राइवेट कम्पनी के सुरक्षा कर्मी प्रताप नारायण और धर्मवीर के पास दो रिवाल्वर और 11 कारतूस बरामद हुए है| लाइसेंसी रिवाल्वर की लाइसेंस की जगह फ़ोटो कापी होने के कारण दोनों को आर्म्स एक्ट में निरुद्ध किया जा रहा है| प्रताप और धर्मवीर दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है| तलाशी के दौरान वाहन में सरकारी अंगरक्षक विजय कुमार के पास मौजूद कार्बाइन और उसके 18 कारतूस पुलिस ने थाने में जमा करा लिए और विजय कुमार को छोड़ दिया है| दोनों सफारी गाडी दफा 207 के तहत सीज कर दी गई है| सचिन यादव और उनके 50 अज्ञात साथियो के विरुद्ध आईपीसी की धारा 171 चुनाव कार्य में वाधा पहुचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

विरोधियो के दबाब में हुई कार्यवाही-
सचिन यादव ने बताया कि विरोधियो के इशारे पर परेशान किया जा रहा है| वे गाव में जनसपर्क पर गए थे इसी दौरान पुलिस बल आ गया| वे दो गाडियों से चल रहे थे| मगर उसी गाव और उसके आस पास के समर्थक भी कई गाडियों के साथ आ गए| खड़े हुए अन्य वहां कोई प्रचार नहीं कर रहे थे और उन पर कोई प्रचार सामग्री भी नहीं लगी थी| पकड़ी गई सफारी नई खरीद कर आई है जिनके कागज लखनऊ से मंगाए जा रहे है| निजी अंगरक्षकों के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है कोई चोरी के हथियार नहीं| दोनों बी एस एफ के रिटायर जवान है जिनके पास आल इंडिया परमिट वाला लाइसेंस है| दोनों ने अपने लाइसेंस भी दिखाए| अधिक अधिक से चुनाव में हथियार रखने की अनुमति की बात बनती है जिसके लिए आवेदन किया जा चुका है| सचिन ने बताया कि उनके खिलाफ अचार संहिता का मामला भी नहीं बनता क्योंकि वो कोई सभा भी नहीं कर रहे थे| जनसम्पर्क के लिए किसी भी अनुमति की जरुरत नहीं होती है|

सचिन यादव ने आरोप लगाया कि ये सब सपा प्रत्याशी के इशारे पर किया जा रहा है| जनता उनके साथ जुड़ रही है जिसके कारण विरोधी बौखला गए है| मगर वे इन सब से पीछे हटने वाले नहीं है|