बसपा प्रत्याशी जयवीर सिंह नामांकन के बाद बोले “जातीय समीकरणों पर चुनाव नहीं लड़ते”

Uncategorized

Jaiveer Singh BSPफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी ने मैनपुरी जनपद के निवासी ठाकुर जयवीर सिंह को फर्रुखाबाद से लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा है| 15 वी लोकसभा में अपनी सीट पक्की करने के लिए उन्होंने भी नामांकन कर दिया| जयवीर सिंह ने तीन सेट दाखिल किये| जिसमे अलग अलग अनुराग जाटव, मनोज अग्रवाल और शैतान सिंह शाक्य प्रस्तावक बने है| नामांकन के बाद नामांकन कक्ष के बाहर ही प्रेस से मुखातिब ठाकुर जयवीर ने सिरे से नकार दिया कि वे जातीय समीकरणों पर चुनाव लड़ रहे है| बिना किसी घोषणा पत्र के बसपा से उतरे प्रत्याशी के पास भी फर्रुखाबाद के विकास का कोई खाका नहीं है| जीत गए तो विकास खूब करेंगे ऐसा उन्होंने दाबा किया|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि यहाँ पैदा होने वाली सबसे बड़ी फसल आलू, गन्ना और जरदोजी व्यापार को बढ़ाने के लिए क्या योजना है? बसपा प्रत्याशी ने जबाब दिया कि फर्रुखाबाद में जाम बहुत लगता है, जाम की समस्या दूर कराएँगे| बाढ़ बहुत आती है उसे रोकने का प्रयास करेंगे और खूब विकास कराएँगे| विकास कराना ही उनका मुद्दा है| सबकी तरह जयवीर सिंह भी बोले कि उनकी जीत के बाद विकास होगा|

सपा सरकार पर बोले कि थाने अपराधी चला रहे है| गुंडागर्दी चरम पर है| उनके ऊपर केवल एक मुकदमा है और विरोधी गलत प्रचार कर रहे है| उन्हें जिला प्रशासन से न्याय की उम्मीद है| जो अफसर सपा के इशारे पर चल रहे थे उनकी शिकायत की गई थी, उनके कहने पर चुनाव आयोग ने हटा दिए| जयवीर सिंह ने कहा कि वे नए रंगरूट नहीं है| सवाल पूछा गया कि मुन्नू बाबू चुनाव नहीं लड़ रहे है उन्हें ठाकुर वोट मिलेगा या नहीं इस पर टाल गए बोले फासो मत मैं जात की राजनीति नहीं करता|

सलमान खुर्शीद के वैशाखी घोटाले को मुद्दा बनाने के सवाल पर स्पष्ट जबाब की जगह कह दिया कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था| जनता का पैसा जो सरकार जनता के लिए भेजती है उसमे घोटाला करना या कमीशन खाना सबसे निकृष्ट कार्य कोई नहीं| जयवीर सिंह भदोरिया ने कहा कि वे नए रंगरूट नहीं है| जबाब देना जानते है| उन्होंने कई चुनाव लड़े और जीते है| हाथी सबसे तेज दौड़ रहा है| बाहरी प्रत्याशी के सवाल पर बोले कि वे जीते या हारे 16 मई के बाद भी फर्रुखाबाद से रिश्ता बना रहेगा|