सभी को न्याय दिलाना और निष्पक्ष चुनाव कराना ही प्रतिबद्धता- एसपी अलंकृता सिंह

Uncategorized

Alankrata Singh IPS SP FARRUKHABADफर्रुखाबाद: तबादले पर आये नए पुलिस कप्तान अलंकृता सिंह ने जनपद में चार्ज ग्रहण कर लिया| सपा प्रत्याशी की बेपनाह तरफदारी और विपक्षियो को नकारने के बीच चुनाव आयोग के आ जाने से उत्पन्न खग्रास ग्रहण का शिकार हुए आरपी पाण्डेय ने मुख्यालय छोड़ दिया है| खबर है कि फर्रुखाबाद छोड़ने के बाद वे सीधे लखनऊ गए है| हालाँकि वे आये कानपुर से वाया अलीगंज थे|
[bannergarden id=”8″]
2008 बैच की आईपीएस अलंकृता सिंह मूलतः बरेली की रहने वाली है| उनकी शिक्षा भी बरेली में ही हुई| आईपीएस कैडर मिलने के बाद उन्होंने इलाहबाद में अपना प्रशिक्षण पूरा किया उसके बात पहली तैनाती सुल्तानपुर एसपी तौर पर मिली| सुल्तानपुर से अमेठी भेजी गयी| 10 महीने के सुल्तानपुर और अमेठी के कार्यकाल में बताते है कि एक भी डकैती का मुकदमा नहीं हुआ| अलंकृता इटावा और पीएसी इलाहाबाद में भी रह चुकी है|
[bannergarden id=”11″]
अलंकृता सिंह ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता है| सभी थानाध्यक्षो को निर्देश दिए गए है कि फरियादी की फरियादी पर तुरंत कार्यवाही हो| किसी प्रकार का दबाब और भेदभाव करने की जुर्रत न की जाए| प्रत्याशियो पर विशेष नजर रखी जायेगी| कानून का उल्लंघन किसी को भी नहीं करने दिया जायेगा|