आम के पेड़ पर लटका मिला मजदूर, हत्या की आशंका

Uncategorized

balveer Nagla kalarफर्रुखाबाद: आम के पेड़ पर मजदूर का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गयी | मजदूर पेड़ की डाल में अगौछे से लटक रहा था| देखते ही देखते बाग़ में काफी भीड़ लग गयी| फांसी के फंदे को देखते हुए मजदूर की हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है फिलहाल परिजन इस सम्बन्ध में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है| तीन घंटे बाद पहुची पुलिस ने शव को नीचे उतरा| पुलिस के देरी से पहुचने से लोगो में आक्रोश नजर आय़ा|

[bannergarden id=”8″]
शहर कोतवाली के नगला कलार निवासी 50 साल के बलवीर पुत्र नंदराम राजपूत ने घर से तकरीवन एक किलोमीटर दूर गाँव के ही लाला राम के आम के बाग में फांसी लगा ली फंदा गर्दन में पीछे की तरफ डाला गया | बलराम के छोटे भाई मनफूल ने बताया की उसका भाई बलवीर मजदूरी करने का काम करता था, सुबह तकरीवन आठ बजे बलवीर घर से मजदूरी करने के लिया निकला| फिर उसके फांसी पर लटकाने की खबर मिली|
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]
मृतक की पत्नी मालती देवी ने बताया की बलवीर दारू पीने का आदि था और अक्सर मजदूरी के रूपये दारू में ही उड़ा देता था| बलवीर के बड़े बेटे कुलदीप का विवाह तीन साल पहले कन्नौज के गाँव अदनापुर से हुआ था, लेकिन पुत्र बधू अपने मायके चली गयी और बापस नही लौटी | इस बात से भी बलवीर परेशान रहता था | बलवीर सुवह घर से खाना खाकर भी नही गया था | सूत्र के अनुसार मृतक का बुधवार की शाम अपनी पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था|

बलवीर का शव लटके होने की सूचना के तकरीवन तीन घंटे बाद दो सिपाही मौके पर पहुचे और शव को लोगो की मदद से नीचे उतरा | शव के पास से कच्ची दारू का एक खाली पाउच व पेड़ के पास जूते पड़े मिले| फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम करने की तैयारी कर रही है |