घर घर मोदी के नारे लगाने पर रैली से लौटे भाजपा समर्थको के हाथ पैर तोड़े

Uncategorized

BJP Ghayalफर्रुखाबाद: प्रदेश में कानून व्यवस्था की ऐसी तैसी हो गयी है| जिसे जो चाहे पीट रहा है| कमजोर पिट रहा है दबंग का लट्ठ कलक्टर बन गया है| बीती रात लगभग 3.30 बजे मोदी की सभा से लौटे आधा दर्जन भाजपा समर्थको के हाथ पैर नवाबगंज में तोड़ डाले गए| घायलो को लोहिया हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है| पीटे गए कार्यकर्ता नवाबगंज ब्लाक के गाव नगला हीरा सिंह के है| भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित लगभग सभी नेता लोहिया हॉस्पिटल में पहुच रहे है|
BJP Supporter
लखनऊ में कल मोदी की सभा में मुकेश राजपूत ने चावला ट्रेवल से बसे बुक करायी थी| जिसमे एक बस संख्या UP76K1651 जो किसी मोहम्दाबाद के रोहिला निवासी डीपी यादव की बताई जा रही उसमे गए कार्यकर्ता देर रात पीट दिए गए| जिसमे एक की हालत गम्भीर बनी हुई है| मोदी की सभा से इस बस में गाव नगला हीरा सिंह निवासी रमेश राजपूत, घारमसिंह राजपूत, रामौतार राजपूत, फूल सिंह राजपूत और सुरजीत राजपूत वापस लौट रहे थे| बस ने इन सभी को नवाबगंज चौराहे पर उतरने को कहा| मगर इन सभी ने कहा कि रात काफी हो गयी है थोडा सा आगे रास्ते में उतार दो| मोदी की सभा से लौटे भाजपा समर्थको में जोश भी था और हर हर मोदी घर घर मोदी के उत्साही नारे भी लगा रहे था| दूसरी तरफ ड्राईवर और हेल्पर भी मूड में थे| बस ड्राईवर और हेल्पर ने इसके बाद एक एक कर भाजपा समर्थको को रोड से पीटना शुरू किया और रास्ते में फेकना भी| एक को मारते और रास्ते में फेक देते| इसमें सुरजीत पुत्र कामता प्रसाद को जाकिर हुसैन हॉस्पिटल नवाबगंज के पास फेका तो रामौतार को पेट्रोल पम्प के पास फेका| खबर लिखने तक तीन बेहोशी की हालत में है|

लोहिया हॉस्पिटल में जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार और जिलाउपाध्यक्ष प्रभात अवस्थी ने सबसे पहले पहुच कर घायलो का हालचाल लिया और व्यवस्था कराई| इसके बाद सुशील शाक्य, मुकेश राजपूत और शैलेन्द्र सिंह राठौर पहुचे| खबर लिखने तक भाजपा नेताओ के हॉस्पिटल पहुचने का सिलसिला जारी है|

भाजपा कार्यकर्ताओ में इस घटना को लेकर बेहद आक्रोश है| राजनैतिक माहौल में गर्मी आने की सम्भावना है|