न गुंडई, न दबंगई- 2014 लोकसभा चुनाव युवाओ का होगा- सचिन यादव

Uncategorized

फर्रुखाबाद: लोकसभा चुनाव 2014 में बहुत कुछ तस्वीर नई नजर आ सकती है| जैसे फर्रुखाबाद की जनता ने 2009 के चुनाव में बसपा से उतारे गए एक दबंग को चुनाव में धूल चटा दी थी इस चुनाव में कुछ उससे ज्यादा होने वाला है| फर्रुखाबाद के लिए जात धर्म के मुद्दे अब बीते जमाने की बात हो चली है| भ्रष्टाचार के विरुद्ध और साफ़ सुथरी छवि वाले नेता को चुने| अधिक से अधिक मतदान करे| इन मुद्दो को लेकर मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र और उनकी पुत्री मोनिका यादव अघोषित रूप से अब चुनाव मैदान में है| सचिन यादव और उनकी बड़ी बहन मोनिका इन दिनों कभी स्वस्थ्य शिविर लगाकर जनता से लगातार सम्पर्क बनाये हुए है तो कभी जनता को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के लिए मैराथन दौड़ का इंतजाम कर रहे है| सचिन ने प्रेस बुलाकर अपनी भविष्य की निति साफ़ की कि वे राजनीति में अपराधियो पर रोक, प्रलोभन रहित मतदान और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति के पक्षधर है| खुद युवा है इसलिए उनके पास एक युवाओ की फ़ौज “टीम सचिन” है जो गाव गाव तक फैली हुई है|
Sachin Yadav Monika Yadav
जेएनआई रिपोर्टर से विशेष वार्ता में सचिन यादव का कहना है कि भला आदमी साबित करने के लिए ये कहना नहीं पड़ता कि “वे दबंग नहीं है संघर्षशील है”| समाज में दहशत का माहौल नहीं होना चाहिए| समाज किसी एक बिरादरी या जात से नहीं बनता| सभी वर्गों के लोग मिलकर समाज बनाते है| वे फर्रुखाबाद को कभी गुंडई का अड्डा नहीं बनने देंगे| समाज में चंद लोग माहौल ख़राब करते है, ज्यादातर अच्छे लोग होते है| यदि ये ज्यादातर अच्छे लोग शत प्रतिशत मतदान कर दे तो राजनीति से गुंडई और दबंगई भाग जायेगी| सचिन का कहना है कि ये युवाओ का चुनाव होगा| और युवा दबंगई बर्दास्त नहीं करेगा| सभी को शिक्षा मिले, आम जनता को लूटा जाने वाला भ्रष्टाचार दूर हो उनका यही मुद्दा होगा| कोटेदार गाव में अकेला होता है पूरे गाव का हक़ मारता है और नेता उसे संरक्षण देता है| उसकी बैठके बुलाकर राजनैतिक सभाओ के लिए व्यवस्था करवाता है| जनता ऐसे भ्रष्ट कोटेदार के कहने पर वोट कभी नहीं देगी|
[bannergarden id=”8”]
23 फरवरी को 11 बजे टाउन हाल पर जनता का आवाहन-
सचिन यादव ने मतदाताओ को जागरूक करने के लिए पम्पलेट, पोस्टर और बैनर से नगर को पाट दिया है| अखबारो में सचिन यादव के फ़ोटो वाले पम्पलेट भेजे जा रहे है| 23 फरवरी को सुबह 11 बजे नगर के सभी गणमान्य नागरिको को इस मैराथन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, सिवाय कुछ को छोड़ कर..! [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]