सियासत का इलाज: करोडो फूकने के बाद भी न डॉक्टर है न दवाइयां- मंत्री नरेंद्र सिंह

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कभी कभी सच बोला जाता है| सरकार में बैठे मंत्री भी सच बोलते है| हमेशा नहीं, बस मौका और नजाकत देख कर| इन दिनों अपनी बेटी की एनजीओ मुक्ति के बैनर तले लगने वाले स्वास्थ्य शिविरो में मंत्री नरेंद्र सिंह यादव खूब बोल रहे है और सच भी बोल रहे है| विपक्षियो को कोई मौका नहीं दे रहे है| बढ़पुर ब्लाक परिसर में लगे शिविर का उद्घाटन करते हुए मंत्रीजी ने कहा कि करोडो अरबो का बजट खर्च करने के बाद भी सरकारी अस्प्ताल में न डॉक्टर है और न दवाइयां| अब इन्हे पूरी कौन करेगा? इसका जबाब नहीं मिलता| वैसे भी सवाल का जबाब तो उसे देना है जिसे निकट भविष्य में जनता के दरवाजे जाना है| तो सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव का क्या जबाब आएगा ये देखने वाली बात होगी|
Sachin Yadav Narendra Yadav
बढ़पुर में लगे शिविर को सचिन यादव, मोनिका यादव और मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने सम्बोधित किया| महिलाओ और बच्चो की जांचे करवायी| इसके लिए प्राइवेट डॉक्टर आये थे| कुछ नर्सिंग स्टाफ सरकारी भी पंहुचा| और दवाइयां वितरित की गयी| नरेंद्र सिंह की पुत्री मोनिका यादव एक नए अभियान के तहत अब मैदान में है| वैसे तो मोनिका इसे मात्र समाज सेवा बताती है मगर सियासत करने वाले परिवारो की हर हलचल सियासत की नजर से देखी जाती है| इन शिविरो में सपा प्रत्याशी और उनके कोई समर्थक दिखायी नहीं पड़ते| एक नए तूफ़ान से पहले की ख़ामोशी का माहौल बना हुआ है| सियासी उठापटक वाला तूफ़ान जल्द ही जिले मे दस्तक देने वाला है ऐसा कुछ समाजवादी सूत्र बताते है| हंडिया में कुछ पक रहा है उबाल का इन्तजार किया जा रहा है|
Monika Yadav Narendra Yadav