कभी मैं ब्रह्मदत्त द्विवेदी का मेनेजर बना था- अमित शाह

Uncategorized

Amit Shahफर्रुखाबाद: नगर के भारतीय पाठशाला में स्व ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 17वी पुण्य तिथि की संकल्प सभा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अमित शाह ने ब्रह्मदत्त द्विवेदी से जुड़े अपने संस्मरण सुनाये| शाह ने बताया कि वो जव युवा भाजपा मोर्चा में एक कार्यकर्ता हुआ करते थे तब भाजपा की राष्ट्रीय परिषद् की तीन दिवसीय बैठक का आयोजन गांधीनगर में हुआ था| उस दौरान यूपी के कद्दावर भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी भी बैठक में पहुचे थे| शाह ने बताया कि तब उन्हें द्विवेदी जी का 2.5 दिन का खास सहायक बनने का मौका मिला था| उन्हें द्विवेदी जी का धयन रखने की जिम्मेदारी दी गयी थी| मगर द्विवेदी जी तो खुद मेरा ध्यान रख रहे थे और बार बार पूछते थे कि कोई तकलीफ तो नहीं है|
[bannergarden id=”8″]
खचाखच भरे भारतीय पाठशाला के प्रांगण में अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओ में जमकर जोश भरा| उन्होंने बताया कि बलिया से मथुरा था और गोरखपुर से मेरठ तक भाजपा का कार्यकर्ता परेशान है| भाजपा की जमीन खो रही थी| शाह ने बताया कि जब कार्यकर्ता उनसे मिलते है तब वे कहते है कि आज अगर ब्रह्मदत्त द्विवेदी जिन्दा होते तो यूपी में भाजपा की तस्वीर ही दूसरी होती| कार्यकर्ताओ से उन्होंने कहा कि अब ब्रह्मदत्त द्विवेदी के सपने को सच करने का मौका आया है| फर्रुखाबाद की सीट जीतने का मतलब है कि पूरे यू पी की सीटे हम जीत रहे है|
[bannergarden id=”11″]
केंद्र में मनोमहन सोनिया विफल-
अमित शाह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन और सोनिए की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है| न महिलाओ को सुरक्षा मिल रही और न ही महगाई पर लगाम लग पा रही है| भ्रष्टाचार तो चरम पर है ही| कांग्रेस ने आकाश से पाताल तक घोटाले कर डाले है| अब भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सही विकल्प दे सकती है|
यू पी सरकार पर हमला-
उत्तर प्रदेश सरकार को भी अमित शाह ने निशाने पर लिया| शाह ने कहा कि यू पी में लोग भुखमरी से मर रहे है| बिजली गायब हो गयी है| विकास कहीं दिखायी नहीं पड़ रहा| मालूम नहीं पड़ता कि सड़क में गड्डे है या फिर गड्डे में सड़क बनायीं जा रही है| और नेता करोडो रुपये फूक सैफई में नचनिया बुलाकर नाच देख रहे है|[bannergarden id=”17″]