प्रबल मानसिक शक्ति के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 28 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। दो और आठ आपस में मिलकर दस होते हैं। इस तरह आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक :1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 1991, 1999, 2008, 2010, 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर
* मिर्जा गालिब
* सिकंदर

राशिफल 28 नवंबर 2012 बुद्धवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपके पास वह समय है जिससे आज आप ट्रेवल कर सकते हैं. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 8 है. मित्रों के सहयोग से किसी समस्या का समाधान होगा। अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी एवं उतावली उचित नहीं है।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आपको थोड़ी से समस्या का सामना करना पड़ सकता है. आपका लकी रंग गोल्डन ब्रांउन और लकी नंबर 16 है. आय में वृद्धि होने के योग बनेंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आप अपने दिए हुए विचारों की समीक्षा कीजिए. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 33 है. पत्नी से सहयोग की आशा रहेगी। खर्च अधिक न करें। नए संबंधों में मर्यादित व्यवहार आवश्यक रहेगा। लापरवाही न रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपनी स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए क्योंकि आपको बहुत सारी जिम्मेदारियां संभाली है . आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 4 है. समाज में प्रसिद्धि मिलेगी। व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा के योग हैं। कुशलता और दूरदर्शिता से कार्य करके लाभान्वित हो सकेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज का दिन फन करने लायक है इसलिए काम के लोड को कम कीजिए. आपका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 10 है. पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति का योग है। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान होगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आप घर पर रहकर अपने आप आराम दे सकते हैं. आपका लकी कलर ब्लैक और लकी नंबर 21 है. दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। किसी उलझन में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कठिनाई आएगी। व्यापार मध्यम रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपके मन में जो भी है उसे सबके सामने लाइए अपको अच्छा लगेगा. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 22 है. पूँजी निवेश लाभकारी रहेगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को आहत न करें। व्यापार में स्थिति परिवर्तनकारक है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

नए सीरे से व्यापार को शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 30 है. कार्य के प्रति दृढ़ता आज आपको अनुकूल सफलता दिला सकती है। संतान की चिंता रहेगी। अकारण क्रोध, चिड़चिड़ाहट रहेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आपको किसी ऐसे काम के लिए एक बार और मौका मिल सकता है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 7 है. शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कर्ज लेने की प्रवृत्ति से बचें। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जोखिम के कामों में सतर्क रहें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप अपनी कमजोरियों को पहचान करने उसके सुधार पर काम कीजिए. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 19 है. स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। जीविका कार्य में कुछ सिद्धांतों का त्याग करके स्थिति को सुधार सकेंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आपने पुराने दोस्त से भी मिल सकते है और नए दोस्त भी बना सकते हैं. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 37 है. आर्थिक स्थिति को सुधारने में सफल हो सकेंगे। नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति करने में सफल होंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप अपने ज्ञान का सदउपयोग करें, आज दूसरे से अलग रहने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 12 है. आपकी आर्थिक स्थिति में कठिनाई उत्पन्न होने की आशंका है। व्यावसायिक वातावरण दूषित रहेगा। पराक्रम में निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।