खौफ की रात: रात भर गायब रही महिला गली में बेहोश मिली, अनहोनी की आशंका

Uncategorized

Rekha Chauhan Farrukhabadफर्रुखाबाद: मकान कब्जाने के विवाद में गोली से हुई घायल होने के बाद अनशन के दम पर बदमाशो को जेल की सलाखो तक पहुचने वाली रेखा चौहान एक बार फिर बदमाशो का शिकार हो गयी है| मंगलवार की शाम दवा लेने निकली रेखा रात भर घर नहीं लौटी| अनहोनी की आशंका से रात भर घरवालो ने पुलिस के साथ महिला को तलाश किया| बुधवार की सुबह रेखा अपने मोहल्ले के एक मोड़ पर बेहोश अवस्था में पड़ी पाई गयी| रेखा के दोनों हाथो के अंगूठे पर स्याही लगी है| उसका सीने पर खरोच के निशान से आशंका है कि उसके साथ अनहोनी हुई है| खबर लिखे जाने तक रेखा बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती है|

[bannergarden id=”8″]
रेखा नगर के मोहल्ला गंगानगर कालोनी हनुमान गली निवासी पवन कुमार चौहान की पत्नी है। कुछ दिनों पहले जिस मकान में वो रह रही है उसे बैनामा कर लिए जाने के बाद सोनू मोनू नाम के युवको ने रेखा के ऊपर फायर कर दिया था| मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से रेखा अनशन पर बैठ गयी थी और पुलिस को सोनू मोनू को जेल में भेजना पड़ा था| रेखा खुद किराये के मकान में रहती है जिसे कब्जे का बताया जा रहा है| और खरीददार उसे गुंडई से खाली करना चाहता था|
[bannergarden id=”17″]
रेखा ने बीती शाम छह बजे लालगेट तिराहे पर ढिलावल वाले डाक्टर चैहान के यहां दवा ली। और उसके बाद रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। घर न लौटने पर पवन ने रेखा का मोबाइल मिलाया तो फोन स्वीच आफ होने पर उसे अनहोनी घटना की आशंका हुई।
[bannergarden id=”11″]
पवन ने कोतवाली में रेखा की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करायी और कादरीगेट चैकी इंचार्ज इनाम सिंह के साथ देर रात तक पत्नी को तलाश किया। पवन ने आज सुबह 7.10 बजे रेखा को बेहोशी अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पवन के अनुसार खा बुधवार सुबह मोहल्ले के नुक्कड़ सरकारी नलकूप पर पड़ी थी। पड़ोसी परचून दुकानदार ने घर जाकर पत्नी के बेहोश पड़े होने की जानकारी दी थी। पवन ने बताया कि रेखा के दोनों हाथों के अंगूठे मेें स्याही लगी है। उसकी छाती पर नाखून से खरोचे जाने के निशान हैं। रेखा के साथ कोई अनहोनी घटना भी हो सकती है।