‘भारत रत्न’ से सम्मानित हुए सचिन, प्रो.राव

Uncategorized

bharat_ratna sachinनई दिल्ली: आज देश की दो हस्तियों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक भव्य कार्यक्रम में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मशहूर वैज्ञानिक सीएनआर राव को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सचिन और प्रोफेसर राव को अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया।

[bannergarden id=”8″]
दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपराष्ट्रपति हमीद अंसारी, यूपीए सरकार में मंत्री ए के एंटनी, गुलाम नबी आजाद सहित कई दूसरे मंत्री भी मौजूद थे। जैसे ही भारत रत्न के लिए सचिन का नाम पुकारा गया, हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सचिन के साथ उनका परिवार भी यहां मौजूद था।
पांच साल बाद भारत रत्न
[bannergarden id=”11″]
कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ये सम्मान भारत सरकार देती है। पांच साल के बाद किसी हस्ती को भारत रत्न मिलने जा रहा है। इससे पहले साल 2009 में मशहूर गायक भीमसेन जोशी को भारत रत्न दिया गया था। अबतक 41 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
[bannergarden id=”17″]
सचिन को उनके बेहतरीन खेल के लिए नवाजा गया है। सचिन को पद्म विभूषण और पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं, सचिन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले एकमात्र क्रिकेटर भी हैं। वहीं प्रोफेसर राव भी पद्म विभूषण,पद्म श्री और कर्नाटक रत्न से सम्मानित हो चुके हैं। प्रोफेसर राव को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत रत्न दिया जा रहा है। प्रोफेसर राव प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के प्रमुख भी हैं।