भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन पर बल

Uncategorized

bjpफर्रुखाबाद; भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में जहां एक ओर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा0 हेमचंद राजपूत ने नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
[bannergarden id=”8″]
नगर के मोहल्ला गणेशप्रसाद स्ट्रीट चमचा वाली गली में हुई बैठक में युवा मोर्चा के जिला सदस्यता प्रभारी डा0 राघवेन्द्र राजपूत ने कहा कि हर कीमत पर लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को जिताना है। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा डा0 हेमचंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा पार्टी का सदैव से ही प्रमुख अंग रहा है। उन्होंने एक सप्ताह में नगर में वार्ड कमेटियां गठित करने के निर्देश नगर अध्यक्ष मुन्नालाल राजपूत को दिए और निकट भविष्य में केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होने का आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मुन्नालाल राजपूत व संचालन महामंत्री विश्राम सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रियदर्शी सिंह सोलंकी, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, रामबहादुर, राजीव, सुबोध शर्मा, मोनू राजपूत, शिवस्वरूप पाठक, रामकुमार कश्यप, अमित राजपूत सहित तमाम लोग मौजूद रहे। [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]