नटवरलाल है केजरीवाल-सच्चिदानंद हरि साक्षी

Uncategorized

Sanchhi sakshi sachhiफर्रुखाबाद: कायमगंज नगर के सीपी गेस्ट हाउस में रविवार को भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद डा0 सच्चिदानंद हरि साक्षी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए वादे झूठे साबित होने लगे हैं। उन्होंने नटवरलाल बनकर दिल्ली की गद्दी तो प्राप्त कर ली लेकिन उसे प्राप्त करने के लिए कांग्रेस का समर्थन लेकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। उधर, फर्रुखाबाद में उन्होंने पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र के विवाह में भी शिरकत की।
[bannergarden id=”8″]
साक्षी महाराज ने नरेन्द्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी का प्रस्तावित प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता मोदी को दिल्ली की गद्दी पर बैठाने के लिए पूरी तरह कमर कस लें। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। लोकसभा सीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सीट कल्याण सिंह के खाते में हैं। इसलिए वह इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। साक्षी महाराज ने सपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि फर्रूखाबाद की जनता कायमगंज को अलीगंज नहीं बनने देगी। उन्होंने जनता से आहवान किया कि प्रत्याशी को देखकर ही वोट करे। इस दौरान शमसाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता, रश्मि दुबे, बेचेलाल खटिक, सीयाराम कोरी, सुधीर अग्रवाल, प्रभाकर, सर्वेेश गंगवार सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]